खेल » इश्क को 4 बार दिया मौका, कभी शादीशुदा डायरेक्टर-कभी बिजनेसमैन पर आया दिल, पर एक्ट्रेस को ताउम्र नसीब न हुआ प्यार

इश्क को 4 बार दिया मौका, कभी शादीशुदा डायरेक्टर-कभी बिजनेसमैन पर आया दिल, पर एक्ट्रेस को ताउम्र नसीब न हुआ प्यार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड की वो हसीना जिसका नाम किसी एक डायरेक्टर या फिल्ममेकर के साथ नहीं बल्कि कई नामी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है. लेकिन कई रिलेशनशिप के बावजूद प्यार के मामले में ये एक्ट्रेस अनलकी साबित हुई हैं. कई बार प्यार को मौके देने के बावजूद वो 50 साल की उम्र में भी वो अकेले ही जिंदगी गुजार रही हैं.

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. ऋतिक रोशन के साथ पहली फिल्म में काम करने के बाद एक्ट्रेस को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. अमीषा पटेल को फिल्मों में शानदार शुरुआत मिली थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

पहली ही फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल रातोंरात स्टार बन गए थे. दोनों को शानदार रिस्पांस मिला था. हरतरफ दोनों का क्रेज था. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

साल 2023 अमीषा पटेल सनी देओल के साथ फिल्म गदर 2 में नजर आई थीं. इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तूफानी कमाई की थी. गदर 2 ने 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन दर्ज किया था. अमीषा पटेल अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

अमीषा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा था. अमीषा के रिश्ते काफी सुर्खियों में रहे थे. उनका नाम कई शादीशुदा मर्दों के साथ जुड़ा था. एक्ट्रेस का नाम एक नहीं बल्कि 4 शादीशुदा मर्दों के साथ जुड़ा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

अमीषा पटेल का नाम विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था जो उम्र में उनसे 8 साल बड़े थे. कपल ने करीबन 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. हालांकि बाद में कपल ने अपनी राहें अलग कर ली थीं. रिश्ता टूटने के बाद अमीषा ने अपने एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट के साथ रिश्ते को गलती बताया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

विक्रम भट्ट के बाद भी अमीषा पटेल का नाम एंटरटेनमेंट और बिजनेस जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ा था. इसके बाद एक्ट्रेस की लाइफ में कनव पुरी और नेस वाडिया की एंट्री हुई. नेस वाडिया से अमीषा की मुलाकात जिम में हुई थी. एक्ट्रेस पर बिजनेसमैन को हमेशा से क्रश था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

अमीषा पटेल और कुणाल गूमर का भी रिलेशनशिप काफी चर्चित था. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जाता था कि एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और उनकी पत्नी के साथ एक ही घर में रहती थीं. हालांकि उन्होंने कभी इसपर कोई कमेंट नहीं किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

अमीषा पटेल ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने 50 साल की उम्र में भी शादी नहीं की क्योंकि लोग चाहते थे कि वो शादी करके सेटल हो जाएं. एक्ट्रेस ने रणवीर के शो पर बताया, ‘स्कूल में मैं कभी लड़कों के पीछे नहीं भागती थी; वे मेरे पीछे भागते थे. तब से मुझे कई प्रस्ताव मिले हैं, और वे अब भी आते रहते हैं. लेकिन जिन लोगों से मैं मिली, उनमें से कई चाहते थे कि मैं शादी के बाद घर पर रहूं और काम न करूं, और यह मुझे सही नहीं लगा.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पहले अमीषा पटेल बनना चाहती थी, क्योंकि मैंने पहले ही अपने जीवन का बहुत सारा समय किसी की बेटी बनकर बिताया था, और मैं अपनी बाकी की जिंदगी किसी की पत्नी बनकर नहीं जीना चहती हूं.’  (फोटो साभार इंस्टाग्राम ameeshapatel9)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

इश्क को 4 बार दिया मौका, कभी शादीशुदा डायरेक्टर-कभी बिजनेसमैन पर आया दिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी