भारत » DUSU Election 2025 Results: ABVP Wins Big, Rahul Gandhi’s Gen-Z Voters Give Congress A Reality Check | जिस Gen-Z के दम पर राहुल गांधी देख रहे सत्ता परिवर्तन का ख्‍वाब, DUSU चुनाव में उसने बता दी कांग्रेस की औकात

DUSU Election 2025 Results: ABVP Wins Big, Rahul Gandhi’s Gen-Z Voters Give Congress A Reality Check | जिस Gen-Z के दम पर राहुल गांधी देख रहे सत्ता परिवर्तन का ख्‍वाब, DUSU चुनाव में उसने बता दी कांग्रेस की औकात

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

DUSU Election Result 2025: राहुल गांधी ने नेपाल और बांग्लादेश की तरह भारत में भी Gen-Z को उकसाने की कोशिश की. लेकिन डूसू चुनाव के नतीजे बताते हैं कि जेन-जी ने कांग्रेस को नकारते हुए अपना जवाब दे दिया है.

नेपाल जैसे हाल का देख रहे थे ख्वाब! Gen-Z ने DUSU चुनाव में राहुल को दिया जवाबदिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के चुनाव में Gen-Z ने राहुल गांधी की पुकार का जवाब दे दिया. (Photos : PTI)
DUSU Election Results: नई पीढ़ी को मालूम है कि कब, किसे, कौन सा सिग्नल देना है. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव इसका ताजा उदाहरण है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस Gen-Z को लोकतंत्र का रक्षक और सत्ता परिवर्तन का हथियार बताया था, उसी Gen-Z ने उन्हें कड़वा सच दिखा दिया. राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ‘देश का युवा, देश का छात्र, Gen-Z संविधान को बचाएगा, लोकतंत्र की रक्षा करेगा और वोट चोरी को रोकेगा. मैं हमेशा उनके साथ हूं.’ इस संदेश के पीछे साफ रणनीति थी. पड़ोसी नेपाल और बांग्लादेश में युवाओं के आंदोलनों ने सत्ता को झुकाया, वहां की सरकारें हिल गईं. राहुल भी भारत में उसी लहर को हवा देना चाहते थे. लेकिन डूसू के नतीजों ने उनकी थ्योरी को ध्वस्त कर दिया.

डूसू चुनाव 2025 के नतीजों में ABVP का दबदबा

शुक्रवार को DUSU चुनाव के नतीजे आए. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन अहम पद जीत लिए. अध्यक्ष पद पर आर्यन मान, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत हासिल की. केवल उपाध्यक्ष पद NSUI के खाते में गया. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई. ABVP ने शुरुआत से बढ़त बनाई और आखिरी दौर तक उसे कायम रखा. NSUI अध्यक्ष पद पर बुरी तरह हार गई. इस जीत ने यह साफ कर दिया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के Gen-Z ने राहुल गांधी की सोच को नकार दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी