Last Updated:
फिल्मों की दुनिया में ऐसे भी कुछ नाम हैं जो सुपरस्टार तो हैं लेकिन उन्हें विवादों का भारी-भरकम सामना करना पड़ा. कुछ को जेल जाना पड़ा तो एक को बिगड़ैल कहा गया. एक स्टारकिड ने तो अपनी गर्लफ्रेंड पर ही पिटाई करने के आरोप लगाए.

चमक-दमक, शोहरत और बड़े-बड़े नाम… मायानगरी की चकाचौंध से हर कोई वाकिफ हैं. मगर इसके भीतर जितना जाओगे, उतना ही सच का दूसरा पहलू भी सामने आता जाता है. बिल्कुल ऐसी ही स्टारकिड्स की जिंदगी भी होती है.

कई बार स्टारकिड अपनी सक्सेस को संभाल नहीं पाते और चमक पर पानी फेर लेते हैं. ऐसा ही हुआ इंडस्ट्री के पांच सितारों के साथ, जो खूब विवादों में रहे. एक को तो बिगड़ैल तक कहा गया. तो कुछ को जेल भी जाना पड़ा.

इसमें पहला नाम संजय दत्त का है. जिन्हें बॉलीवुड के ‘बैडबॉय’ तक कहा गया है. सिर्फ दस साल की उम्र में सिगरेट पी तो 17-18 की उम्र में आते आते उन्हें ड्रग्स की लत लग गई. ड्रग्स की लत छुड़वाने के लिए पिता सुनील दत्त उन्हें अमेरिका भी लेकर गए थे. मगर कहानी में तगड़ा मोड़ तब आया जब साल 1993 में मुंबई बम धमाकों में उनकी टाडा कानून के तहत गिरफ्तारी हुई. पूरी दुनिया सुनील दत्त और नरगिस के बेटे को महंगी घड़ियों में नहीं, हथकड़ियों में देख रही थी.

सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में आता है. लंबे वक्त तक सलमान खान को उनके रवैये के लिए मीडिया गलियारों की खबरों में खूब देखा गया. ऐश्वर्या राय के साथ उनके खटास भरे रिश्ते के बारे में जगजाहिर हैं. इसके अलावा वह ब्लैकबक केस (1998) से लेकर हिट एंड रन केस (2002) में भी विवादों में घिर चुके हैं. वह जेल भी जा चुके हैं.

कंगना रनौत की सबसे बड़ी लड़ाई ऋतिक रोशन के साथ भी रही है. जिनके साथ उनके अफेयर की खबरें उड़ी थीं. ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद बॉलीवुड के सबसे हाई-प्रोफाइल और पब्लिक फाइट्स में से एक है. “कृष 3” की शूटिंग के दौरान अफवाहें आईं कि ऋतिक और कंगना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फिर एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने एक्टर को सिली एक्स कहा तो सब पोल पट्टी खुल गई. ऋतिक ने कंगना को लीगल नोटिस भेजा कि उन्होंने कभी रिलेशनशिप नहीं रखा. फिर कंगना ने कहा कि उनके पास ढेरों ईमेल हैं जो ये बात साबित करते हैं. ये मामला कोर्ट कचहरी तक भी पहुंचा था.

सूरज पंचोली का नाम भी इस लिस्ट में आता है. जिनका कभी जिया खान के साथ अफेयर था. फिर साल 2013 में जब एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया तो सूरज पंचोली विवादों में घिरे थे. एक्ट्रेस के परिवार ने उनपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. इस चलते उन्हें कानूनी जंग भी लड़ने पड़ी.

शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी काफी विवादों में रह चुके हैं. एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. राज 2 के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और एक साल तक दोनों रिश्ते में रहे. लेकिन फिर दोनों के बीच खटास आ गई. साल 2016 में उन्होंने आरोप लगाए थे कि कंगना ने ब्लैक मैजिक किया, उन्हें कोकेन लेने के लिए कहा तो थप्पड़ तक मारा था.
September 19, 2025, 18:50 IST





