खेल » देव आनंद की हीरोइन, 1 गाने ने बना दिया था स्टार, ‘आंखों के इशारों’ ने करोड़ों लोगों को बनाया दीवाना

देव आनंद की हीरोइन, 1 गाने ने बना दिया था स्टार, ‘आंखों के इशारों’ ने करोड़ों लोगों को बनाया दीवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अगर आपने ‘आंखों ही आंखों में इशारा हो गया’ और ‘लेके पहला-पहला प्यार’ जैसे क्लासिक गाने सुने हैं, तो आपने उस हसीन एक्ट्रेस को जरूर देखा होगा, जिनके शाही अंदाज ने हर किसी दीवाना बना दिया था. वे साइड रोल निभाकर भी सुपरहिट हो गई थीं.

देव आनंद की हीरोइन, 1 गाने ने बना दिया था स्टारएक्ट्रेस शाही खानदान से ताल्लुक रखती थीं.
नई दिल्ली: पुरानी शराब का नशा जल्दी नहीं उतरता, यह कहावत फिल्म ‘सीआईडी’ के गाने ‘आंखों ही आंखों में इशारा हो गया’ पर सटीक बैठती है, जिसे आज भी लोग खूब गुनगुनाते हैं. गाने में दिग्गज अभिनेता देव आनंद के साथ उस दौर की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस शकीला ने अपनी मोहक अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया था. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

फिल्म के दूसरे सुपरहिट गाने ‘लेके पहला-पहला प्यार’ में भी शकीला और देव आनंद की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर जादू बिखेरा. शकीला हिन्दी सिनेमा की उन हीरोइनों में से एक थीं, जिन्होंने अपनी मोहक अदाओं से दर्शकों के लिए दिलों में एक खास जगह बनाई. हिंदी सिनेमा के सुनहरे युग की एक चमकती हुई एक्ट्रेस शकीला, ‘अरबी चेहरा’ के नाम से जाना जाता था. वे आज भी अपने लुभावने अंदाज और मुश्किल जिंदगी की कहानी से दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं.

शाही खानदान से रहा ताल्लुक
मशहूर एक्ट्रेस का जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था. उन्हें बचपन में बादशाह बेगम के नाम से जाना जाता था. उनके पूर्वज अफगानिस्तान और ईरान के शाही खानदानों से ताल्लुक रखते थे. बचपन में ही उनके पिता के माता-पिता और खुद उनकी मां का निधन पारिवारिक झगड़ों और सिंहासन की लड़ाई में हो गया. शकीला अपनी बहनों को लेकर बुआ के साथ मुंबई आ गई. बुआ ने ही शकीला और उनकी बहनों की देखभाल की. जब शकीला फिल्मों में आईं तो उनकी बुआ उनकी मैनेजर थीं.

सपोर्टिंग रोल निभाकर हुईं लोकप्रिय
शकीला ने कभी नहीं सोचा था कि वे कभी मुंबई आएंगी और यहां पर फिल्मों में काम करके नाम कमाएंगी. कई नए कलाकारों को फिल्मों में ब्रेक देने वाले उस जमाने के मशहूर निर्माता-निर्देशक गुरु दत्त ने शकीला को ब्रेक दिया. वह उनके काम से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने फिल्म ‘सीआईडी’ में भी उन्हें लिया. यहां भले ही शकीला सपोर्टिंग रोल में थीं, लेकिन दर्शकों के दिलों पर उन्होंने जादू चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

बड़े सितारों के साथ किया काम
शकीला ने अपने करियर में गुमास्ता (1951), सिंदबाद द सेलर (1952), राजरानी दमयंती (1952), आगोश (1953), शहंशाह (1953), राज महल (1953), अरमान (1953) जैसी फिल्में भी की थीं. उन्होंने उस समय के सभी बड़े एक्टरों के साथ काम किया, जिनमें देव आनंद, सुनील दत्त और शम्मी कपूर जैसे स्टार शामिल थे. 82 साल की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस का निधन 20 सितंबर 2017 को हार्ट अटैक से हुआ था.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

देव आनंद की हीरोइन, 1 गाने ने बना दिया था स्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी