Last Updated:
Indus Water News: मनोहर लाल खट्टर ने सिंधु जल संधि निलंबन के बाद बचा पानी अगले डेढ़ साल में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को देने की घोषणा की. पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह फैसला हुआ.
मनोहर लाल खट्टर ने सिंधु जल संधि निलंबन से पानी वितरण का खुलासा.मनोहर लाल खट्टर ने इसे ‘आपदा में अवसर’ बताया. केंद्रीय मंत्री खट्टर ने बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि निलंबित कर दी गई थी. राष्ट्रीय राजधानी के जल निकासी मास्टर प्लान की शुरुआत के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान की ओर बड़ी मात्रा में छोड़ा जाने वाला पानी अब आने वाले एक से डेढ़ साल में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को उपलब्ध कराया जाएगा.’
भारत ने अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में दशकों पुरानी इस संधि को निलंबित करने का फैसला किया था. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. वर्ष 1960 से प्रभावी यह संधि भारत तथा पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी तथा उसकी सहायक नदियों के जल वितरण और उपयोग को नियंत्रित करती है.
दरअसल, भारत ने अप्रैल 2025 में सिंधू जल समझौता रद्द कर दिया था. इससे पाकिस्तान में भारी संकट छाया है. सिंधू बेसिन से 80% खेतों को पानी मिलता है, मगर इससे अब फसल उत्पादन ठप हो गया है. इसके कारण पाकिस्तकान की GDP में गिरावट देखी गई है. इसकी वजह से ही पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार भी मचा.
कुल मिलाकर इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है.
September 20, 2025, 08:58 IST





