Last Updated:
सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की. शादी के दौरान से ही उन्हें ट्रोल किया गया. दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से वह लोगों के निशाने पर रहीं, लेकिन उन्होंने न सिर्फ उन्हें करारा जवाब दिया, बल्कि पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर लोगों को चिढ़ाती भी हैं.

सोनाक्षी सिन्हा ने टॉक शो ‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ में अपनी अंतरधार्मिक विवाह, फैमिली रिलिसेंश और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की. सोनाक्षी से जब उनके रिश्ते में धर्म की इम्पोर्टेंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने क्लियर किया कि भले ही दोनों अलग-अलग धर्म, रीति-रिवाज़ों में पले-बढ़े हों, लेकिन दोनों एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं. दोनों की फैमिली रिस्पेक्ट करती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा,”हम एक कपल के रूप में अच्छे हैं. घर में, जहां हम अलग-अलग तरीकों से पले-बढ़े हैं, कुछ रीति-रिवाज हैं जो वह और उनका परिवार मानते हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करती हूं, और कुछ रीति-रिवाज हैं जो मैं और मेरा परिवार मानते हैं, जिनका वे सम्मान करते हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि यही इसकी खूबसूरती है. धर्म हमारे बीच कभी नहीं आएगा. इसमें कभी कोई सवाल या झगड़ा या कोई तनाव नहीं हुआ है, और मुझे लगता है कि यही इसका सबसे खूबसूरत हिस्सा है. हमारी ताकत सम्मान में है.” सोनाक्षी ने यह भी बताया कि उनके मम्मी-पापा ने जहीर को खुले दिल से स्वीकार किया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “100% दामाद है जहीर. जब जहीर घर आता है तो हर कोई इधर-उधर भागता है, कहते हैं ‘ज़हीर आ रहे हैं, दामाद जी आ रहे हैं… सारा खाना तैयार होना चाहिए’. और मेरी मां मुझसे दस बार पूछेंगी, क्या खाएगा, क्या खाएगा… और पापा को उनके साथ समय बिताना बहुत पसंद है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “मुझे लगता है कि वे (शत्रुघ्न सिन्हा-जहीर इकबाल) सच में बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं. इसलिए जब मैं जाती हूं और दोनों एक कमरे में होते हैं, तो मैं खामोश रहती हूं और दोनों आमतौर पर एक-दूसरे से बात कर रहे होते हैं!” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने प्यार को बनाए रखने के बारे में कहा, “हम कहते हैं कि हम किसी ऐसे शख्स को ढूंढना चाहते हैं जिसके साथ हम बूढ़े हो सकें. ज़हीर जैसे व्यक्ति के साथ रहने के बाद, आपको एहसास होता है कि आपको किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जिसके साथ आप बच्चे बने रह सकें. उसी से हंसी-मजाक बरकरार रहता है. आप लगातार हंसते रहते हैं. यह कुछ ऐसा था जो मेरी जिंदगी में गायब था. अब आ चुका है, तो मैं और खुश नहीं हो सकती.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कहा, “मैंने सच में अभी दो फिल्में पूरी की हैं और उनमें से एक मेरी पहली तेलुगु फिल्म होगी, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साटेड हूं. इसका नाम ‘जटाधारा’ है, और यह साल के आखिरी तक रिलीज होनी चाहिए.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा,”मैंने अभी एक और हिंदी फिल्म भी पूरी की है, जिसके बारे में मैं अभी ज्यादा बात नहीं कर सकती. यह मेरे लिए एक बहुत ही अलग भूमिका थी, मैंने एक बहुत ही अच्छे डायरेक्टर के साथ काम किया, जिसे लेकर मैं एक्साइटेड हूं. और मेरे पास एक और रिलीज है जिसकी अभी अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन बहुत सारी रोमांचक चीजें बहुत जल्द आने वाली हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Aslisona)
September 20, 2025, 08:35 IST





