खेल » ‘कल्कि 2’ से बाहर होने पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, प्रभास ने छोड़ा साथ, तो शाहरुख खान की बनी हीरोइन

‘कल्कि 2’ से बाहर होने पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, प्रभास ने छोड़ा साथ, तो शाहरुख खान की बनी हीरोइन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दीपिका पादुकोण को कल्कि 2 से बाहर कर दिया गया. कमिटमेंट और डेडिकेशन की कमी की वजह से मेकर्स ने एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर निकाल दिया. फिल्म गंवाने के 2 दिन बाद दीपिका पादुकोण ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उनके हाथ एक बड़ी फिल्म का ऑफर आया है. वो जल्द ही शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं.

'कल्कि 2' से बाहर होने पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, शाहरुख की बनी हीरोइनदीपिका को मिला बड़ी फिल्म का ऑफर. (साभार इंस्टाग्राम deepikapadukone)
नई दिल्ली.  दीपिका पादुकोण को मां बनने की भारी कीमत चुकानी पड़ रही हैं. संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट के बाद एक्ट्रेस को कल्कि की सीक्वल फिल्म से बाहर कर दिया गया. प्रभास स्टारर फिल्म के मेकर्स ने ऐलान किया कि कल्कि 2 के लिए डेडिकेशन और कमिटमेंट की जरूरत है जो दीपिका पादुकोण फिलहाल नहीं पूर्ण कर पा रही हैं जिसकी वजह से उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया. इसके बाद दीपिका ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए ऐलान किया कि उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है. वो शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट की. वो शाहरुख खान, सुहाना खान की मच अवेटेड फिल्म किंग का हिस्सा बनने वाली हैं. दीपिका अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखती हैं, ‘उसने मुझे लगभग 18 साल पहले, ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान पहला सबक यह दिया था कि किसी फिल्म का बनना और उसके दौरान का अनुभव, और जिन लोगों के साथ आप वह फिल्म बनाते हैं — ये सब उसकी सफलता से कहीं ज़्यादा मायने रखता है. मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं और उसी सीख को मैंने अब तक लिए हर फैसले में अपनाया है. और शायद यही वजह है कि हम अब अपनी छठी फिल्म साथ में बना रहे हैं’.

दीपिका पादुकोण का पोस्ट

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी