Last Updated:
ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड ऑस्कर 2026 के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री है. इस ऐलान के बाद बॉलीवुड खुशी से झूम उठा है. करीना कपूर, अनन्या पांडे सहित कई बॉलीवुड सितारों ने करणा जौहर को बधाई दी है.
अनन्या पांडे ने करण जौहर को बधाई दी. नई दिल्ली. ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड ऑस्कर 2026 के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री है. ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म को अगले साल ऑस्कर के लिए चुना गया है. निर्देशक नीरज घेवन की ‘होमबाउंड’ के चयन होते ही फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. फिल्म का प्रीमियर 2025 में कान्स के ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ सेक्शन में हुआ था, जहां इसे नौ मिनट की स्टैंडिंग ओवेशन मिली थी.
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2025 में ‘होमबाउंड’ को इंटरनेशनल पीपल्स चॉइस अवॉर्ड के लिए दूसरा रनर-अप घोषित किया गया था और वहां भी इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म की कहानी ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के आर्टिकल ‘टेकिंग अमृत होम’ पर बनी है. ये फिल्म समाज को आइना दिखाती है, जो आज भी समाज में प्रचलित धार्मिक-जाति के भेदभाव पर आधारित है. करण जौहर की इस फिल्म के ऑफिशियल एंट्री बनते ही करीना कपूर, अनन्या पांडे सहित कई कलाकार खुशी से झूम उठे हैं.
करीना ने दी करण जौहर को बधाई
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. वो ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए लिखती हैं, ये एक फिल्म जिसको देखने का मैं इंतजार करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं.

अनन्या पांडे ने लुटाया प्यार
अनन्या पांडे ने भी स्टोरी पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, वाह क्या बात है. ये अतुल्नीय है. फिल्म की पूरी टीम को बधाई. ये एक मास्टर क्लास फिल्म है. मैं तुम सबके लिए बहुत खुश हूं.

होमबाउंड का निर्देशन नीरज घेवन ने किया है. इस फिल्म में ईशान खट्टर ने शोएब ने मुस्लिम का किरदार किया था. विशाल जेटवा चंदन के रोल में दिखे थे जो एक दलित का किरदार अदा करते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 20, 2025, 13:43 IST





