खेल » सलमान खान घायल हुए, बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग के बाद एक हफ्ते का ब्रेक.

सलमान खान घायल हुए, बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग के बाद एक हफ्ते का ब्रेक.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सलमान खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं. अब खबर है कि कि गैलवान की लड़ाई के लद्दाख शेड्यूल को पूरा करते समय उन्हें चोट लग गई है, जिसकी वजह से उन्हें एक छोटा सा ब्रेक लेना पड़ा है. फिल्म का दूसरा शेड्यूल वह जल्द ही शुरू करेंगे.

'गलवान की वादियों में घायल हुए सलमान खान', रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंगसलमान खान ने लिया ब्रेक
नई दिल्ली. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं. फिलहाल वह काफी समय से फिल्म की शूटिंग के कर रहे हैं, हाल ही में खबर है कि वह शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं. जिसके चलते वह एक हफ्ते शूटिंग नहीं कर पाएंगे और आराम करेंगे.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान काफी समय से फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं. अब वह लद्दाख शेड्यूल की शूटिंग कर मुंबई आ गए हैं. फिल्म की शूटिंग असली लोकेशन पर की है. अब खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गई हैं. फिल्म की दूसरी शेड्यूल से पहले वह अब ब्रेक लेंगे.

फिटनेस किया काफी हार्डवर्क

गौरतलब है कि सलमान की फिल्म सिकंदर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इस फ्लॉप फिल्म के बाद अब सलमान अपनी गलती दोहराना नहीं चाहते. इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है. ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग खत्म करने के बाद वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पर कामन करेंगे. अभी तक इस फिल्म की रिलीज के बारे में कोई खबर नहीं आई है.

बता दें कि फिल्म की 45 दिन की शूटिंग लद्दाख में असली लोकेशन पर हुई हैं. सलमान खान अपने हिस्से की शूटिंग के लिए 15 दिनों तक सेट पर ही रहे. बैटल ऑफ गलवान का दूसरा शेड्यूल अब वह ब्रेके बाद अगले हफ्ते मुंबई में शुरू करेंगे.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘गलवान की वादियों में घायल हुए सलमान खान’, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी