खेल » परेश रावल ने पीएम मोदी की कार्यशैली और अनुभव पर दिए विचार

परेश रावल ने पीएम मोदी की कार्यशैली और अनुभव पर दिए विचार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

परेश रावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं. उन्होंने पीएम के काम करने के तरीके की जमकर तारीफ की. ‘हेरा फेरा 3’ एक्टर कहते हैं कि देश को ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत है.

'देश चलाने के लिए ऐसे नेताओं की जरूरत', PM मोदी के फैन हैं परेश रावलपरेश रावल ने की पीएम मोदी की तारीफ.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेताओं में से एक, परेश रावल ने अपने राजनीतिक अनुभव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि आम लोगों को अक्सर लगता है कि राजनेताओं की जिंदगी आरामदायक होती है, लेकिन यह बात अब सच नहीं है. परेश रावल 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की टिकट पर अहमदाबाद ईस्ट सीट से सांसद चुने गए थे.

उन्होंने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा, ‘राजनेताओं की जिंदगी आरामदायक होती, ऐसी धारणा शायद कांग्रेस के समय में सही रही हो, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐसा बिल्कुल नहीं है. आजकल मंत्री से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक सभी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और थकने तक काम करना पड़ता है.’

परेश रावल ने पीएम मोदी की तारीफ की

राजनीति में कैसा अनुभव रहा, इस सवाल पर परेश रावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कहा है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को साल में एक बार जनता को बताना होगा कि उन्होंने पूरे साल क्या-क्या किया है.

परेश रावल ने कहा कि मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कहते हैं, ‘ठीक है, यह करना होगा, मैं अब तीन दिन बाद आपसे संपर्क करूंगा,’ और आप सोच सकते हैं कि वह भूल जाएंगे, लेकिन वह भूलेंगे नहीं और आपको जवाब देना होगा. मैंने इतने कठोर अनुशासन और कार्यशैली वाला व्यक्ति नहीं देखा. ‘ प्रधानमंत्री मोदी 75 साल की उम्र में भी अथक परिश्रम करते हैं.

परेश रावल ने कहा, ‘मेरा अनुभव अद्भुत रहा है, क्योंकि हमें देश चलाने के लिए ऐसे नेताओं की ही जरूरत है, जो कर्तव्यनिष्ठ और भ्रष्टाचार मुक्त हों. मेरा अनुभव सौ प्रतिशत सकारात्मक रहा है.’

एक्टर परेश ‘द ताज स्टोरी’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में वह जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित और लिखित ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर को दर्शकों के सामने आएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘देश चलाने के लिए ऐसे नेताओं की जरूरत’, PM मोदी के फैन हैं परेश रावल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी