खेल » सुकेश चंद्रशेखर केस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, लगाई मदद की गुहार, दायर की FIR रद्द करने की याचिका

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, लगाई मदद की गुहार, दायर की FIR रद्द करने की याचिका

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर के ₹200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपने खिलाफ एफआईआर रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इससे पहले वो हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी हैं, लेकिन जब हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस की याचिका ठुकरा दी तो अब वो सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंची हैं.

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिसजैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई.
नई दिल्ली.  बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है. यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है, जिसमें जैकलीन का नाम लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है.

इससे पहले अभिनेत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी याचिका वहां खारिज कर दी गई थी. हाईकोर्ट के फैसले से निराश होकर जैकलीन अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं. कोर्ट की पिछली सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साफ कहा था कि विशेष अदालत ने पहले ही चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है, ऐसे में उनकी याचिका बनाए रखने योग्य नहीं है.

जैकलीन के वकील ने दिए तर्क

जैकलीन की तरफ से उनके वकील ने तर्क दिया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सुकेश से मिले गिफ्ट्स अपराध से अर्जित धन से खरीदे गए थे. उन्होंने कहा कि जैकलीन को इस मामले में फंसाया गया है, जबकि उनका मनी लॉन्ड्रिंग या ठगी से कोई लेना-देना नहीं है. अभिनेत्री का कहना है कि वह इस केस से बाहर निकलकर अपनी इमेज को साफ करना चाहती हैं, ताकि उनके करियर पर कोई बुरा असर न पड़े.

कई बिजनेसमैन ने सुकेश पर लगाए ठगी के आरोप

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर बड़े बिजनेसमैन, राजनेताओं और हस्तियों से ठगी करने का आरोप है. इसी मामले में ईडी ने जांच करते हुए पाया कि उसने जैकलीन को करोड़ों रुपए के गिफ्ट्स दिए, जिनमें महंगी कारें, ज्वेलरी, और डिजाइनर ब्रांड्स शामिल थे. इन्हीं गिफ्ट्स के चलते जैकलीन का नाम इस केस से जुड़ा और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू हुई.

अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि अभिनेत्री को इस केस में राहत मिलेगी या नहीं. अगर कोर्ट उनकी याचिका स्वीकार कर लेता है तो यह जैकलीन के लिए बड़ी राहत होगी. वहीं, अगर कोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी, तो उन्हें केस का सामना करना पड़ेगा और जांच प्रक्रिया लंबी खिंच सकती है.

अब अगर एक्ट्रेस के करियर की बात करें, तो जैकलीन फर्नांडिस को आखिरी बार अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, चित्रांगदा सिंह, कृति खरबंदा स्टारर हाउसफुल 5 में देखा गया था. फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी