Last Updated:
Mata Tripura Sundari Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा में उदयपुर के माताबाड़ी स्थित 524 साल पुराने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पुनर्विकसित परिसर का उद्घाटन करेंगे. यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है.
यह मंदिर भगवान शिव की अर्द्धांगिनी देवी पार्वती के अवतार देवी त्रिपुरा सुंदरी को समर्पित है.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सोमवार दोपहर अरुणाचल प्रदेश से अगरतला पहुंचेंगे और फिर 65 किलोमीटर दक्षिण में बने इस पुनर्विकसित मंदिर का उद्घाटन करने के लिए उदयपुर के माताबाड़ी जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे.
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर गोमती जिले के मुख्यालय उदयपुर में स्थित है. यह मंदिर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. महाराजा धन्य माणिक्य ने 1501 में इस मंदिर का निर्माण कराया था. त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, कोलकाता के कालीघाट स्थित काली मंदिर और गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर के बाद पूर्वी भारत में तीसरा ऐसा मंदिर है. हर साल दीपावली का पर्व मनाने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं. 15 अक्टूबर, 1949 को महारानी कंचन प्रभा देवी और भारतीय गवर्नर जनरल के बीच एक विलय समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद त्रिपुरा की पूर्ववर्ती रियासत भारत सरकार के नियंत्रण में आ गई.
यह मंदिर भगवान शिव की अर्द्धांगिनी देवी पार्वती के अवतार देवी त्रिपुरा सुंदरी को समर्पित है. मंदिर में चौकोर आकार का गर्भगृह है, जिसे ठेठ ग्रामीण बंगाल झोपड़ी के मॉडल में डिजाइन किया गया है. मंदिर के पीछे स्थित कल्याणसागर झील परिसर के पूरे वातावरण को शानदार बनाती है, जिसमें कछुए विचरण करते दिखते हैं.
गोमती जिले के बंदुआर में 97.70 करोड़ रुपए की लागत से 51 शक्तिपीठ पार्क का निर्माण किया जा रहा है. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने 13 जुलाई को पार्क की आधारशिला रखी थी. यह निर्माणाधीन पार्क त्रिपुरा सुंदरी मंदिर से चार किलोमीटर दूर स्थित है. पार्क में आगंतुकों के लिए फूड कोर्ट, दुकान, पेयजल सुविधा, पार्किंग और सार्वजनिक सुविधा, अतिथि आवास, पौराणिक कथाओं को समर्पित संग्रहालय होगा.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
Agartala,West Tripura,Tripura
September 21, 2025, 16:41 IST





