Last Updated:
सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया. सिंगर ने सिंगापुर में अपनी अंतिम सांस ली और आज उनकी अस्थियां गुवाहाटी लाई गई हैं. जुबीन की अस्थियां असम के सरुसजाई स्टेडियम में रखी जाएंगी जहां फैंस उन्हें अंतिम विदाई देंगें.
सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया. नई दिल्ली. बॉलीवुड को कई यादगार सॉन्गस देने वाले सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया. वो सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए थे जिस दौरान स्कूबा डाइविंग करते वक्त एक हादसे में उनकी जान चली गई. वो बिना लाइफ जैकेट के स्कूबा डाइविंग कर रहे थे और इस वजह से उनकी मौत हो गई. आज सिंगापुर से सिंगर जुबीन गर्ग की अस्थियां भारत लाई जा रही हैं. उनकी अस्थियां गुहाटी एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं और आज इन्हें फैंस के आखिरी दर्शन के लिए असम के सरुसजाई स्टेडियम में रखा जाएगा.
असम के सरुसजाई स्टेडियम में जुबीन गर्ग की अस्थियों को रखा जाएगा जहां उनके फैंस उन्हें अंतिम विदाई दे सकते हैं. लोग उन्हें आखिरी बार देख कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे जिसके बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन होगा.
असम में जुबीन गर्ग की लोकप्रियता का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं. उनकी मौत की खबर सुनते ही फैंस के बीच मातम छा गया. लोगों की आंखों से दर्द और आंसू ऐसे छलक रहे थे जैसे उन्होंने किसी सितारे को नहीं बल्कि अपने किसी को खोया हो.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 21, 2025, 08:02 IST





