Last Updated:
अमीषा पटेल ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कुछ बच्चों को चुपचाप गोद लिया है और उनकी शिक्षा व जरूरतों का खर्च उठाती हैं. उन्हें बच्चों से बहुत लगाव है.

रणवीर इलाहबादिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, ‘मुझे बच्चे बहुत पसंद है. मैं अपनी भतीजे और भतीजी के डायपर भी बदलती हूं. मुझे उन्हें खिलाना, सुलाना और उनकी केयर करना बहुत पसंद हैं. मैं तो का करती थी कि मैं पूरी क्रिकेट टीम पैदा करूंगी.’
आगे वह कहती हैं, ‘तब मेरी मम्मी कहती थीं कि एक बच्चा पैदा करो तब देखना ये सब कितना मुश्किल होता है. मुझे बच्चों से बहुत लगाव रहा है. मैं आज भी बच्चों को बहुत प्यार करती हूं.’
चुपचाप गोद ले रखे हैं बच्चे
इस इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने खुलासा किया कि उन्होंने कुछ बच्चों को गोद लिया है. ये बात ज्यादा लोग नहीं जानते हैं लेकिन वह आज भी उन बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाती हैं. वह उनकी जिंदगी को बेहतर बनाना और उन्हें घर देना चाहती हैं. अमीषा ने बताया कि ‘मैंने सोचा था कि क्यों न मैं कुछ अनाथ बच्चों को घर दूं व नई जिंदगी दूं. तो मैंने चुपचाप कुछ बच्चों को एडॉप्ट किया. ये बात उन्हें भी नहीं पता है लेकिन मैंने उन्हें गोद लिया हुआ है. ये बात उन्हें भी नहीं पता है. मैं चुपचाप उनकी शिक्षा, मेडिकल और जरूरतों का खर्च उठाती हूं.’

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
September 19, 2025, 12:40 IST





