खेल » ’50 साल की औरतें…’, अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में इस समस्या पर की बात, करीना कपूर-नीना गुप्ता का लिया नाम

’50 साल की औरतें…’, अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में इस समस्या पर की बात, करीना कपूर-नीना गुप्ता का लिया नाम

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अनुराग कश्यप ने फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइनों को एक उम्र के बाद टाइपकास्ट किए जाने के मुद्दे पर बात की. उनका कहना है कि बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस की टाइपकास्टिंग ज्यादा होती है.

'50 साल की औरतें...', अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में इस समस्या पर की बातबॉलीवुड को लेकर खुलकर बात करते हैं अनुराग कश्यप.
नई दिल्ली. अनुराग कश्यप बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर हैं. वह अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं. वह कभी भी अपनी बात कहने में हिचकिचाते नहीं हैं, खासकर जब बात उनके फिल्मी करियर या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर हो. इन दिनों अनुराग अपनी फिल्म ‘निशानची’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इसी दौरान अनुराग ने खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइनों को किस तरह टाइपकास्ट कर दिया जाता है.

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बताया कि बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस को टाइपकास्ट किया जाता है, जो कि एक गंभीर समस्या है. उन्होंने कहा, ‘शादी, रिलेशनशिप, मां बनना या कोई भी चीज किसी एक्टर के करियर को क्यों प्रभावित करे? और खासकर सिर्फ एक्ट्रेसेस के करियर को ही क्यों? इतने सालों से यह सब चलता आ रहा है. यहां फिल्म इंडस्ट्री में जो टाइपकास्टिंग होती है, वो बहुत ज्यादा है.’

नीना गुप्ता को लेकर कही ये बात

इसी दौरान इंटरव्यूअर ने नीना गुप्ता का नाम लिया. इस पर अनुराग कश्यप ने सहमति में सिर हिलाते हुए कहा, ‘नीना गुप्ता, बधाई हो- उन्हें किसी ने पहले ऐसे देखा था? मेरा मतलब है, कोई भी कुछ भी कर सकता है. उम्र या जेंडर किसी चीज की सीमा क्यों बननी चाहिए?’.

नीना गुप्ता का ट्वीट हुआ था वायरल

यह पहली बार नहीं है, जब अनुराग कश्यप ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी हो. जब ‘सांड की आंख’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो कुछ लोगों ने तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर को ‘शूटर दादियों’ प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर के रोल में कास्ट किए जाने पर आपत्ति जताई थी. इस विवाद के बीच नीना गुप्ता का एक ट्वीट वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी उम्र के रोल तो कम से कम हमसे करा लो भाई.’

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

’50 साल की औरतें…’, अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में इस समस्या पर की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी