Last Updated:
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी वो सुपरहिट फिल्म जिसका एक गाना डबल मीनिंग होने के चलते काफी सुर्खियों में रहा था. एक ओर इस सॉन्ग को प्यार मिला तो दूसरी ओर विवाद का सामना करना पड़ा.

इंडियन सिनेमा में हमेशा से ही गानों का बोल-बाला रहा है. कई बार तो म्यूजिक के दम पर फिल्में भी हिट हुई हैं. यही वजह है कि बड़े बड़े प्रोड्यूसर्स गानों पर खूब पैसा खर्च करते हैं और एक से एक गाना देते हैं. बेशक वो YRF हो या धर्मा. ये सब महंगे गाने शूट करने के लिए भी जाने जाते हैं.

मगर कई दफा गानों पर बवाल भी देखने को मिलता है. कभी गाने के बोल तो कभी गानों के सीन्स की वजह से विवाद गरमा जाता है. पठान के बेशर्म रंग गाने का विवाद तो याद ही है. ठीक ऐसे ही, कई बार डबल मीनिंग गानों के चलते भी खूब किरकिरी होती है.

ऐसे ही एक फिल्म थी जिसका डबल मीनिंग गाना काफी चर्चा में रहता था. मगर दिलचस्प बात ये थी कि वो गाना खूब वायरल हुआ था. फिल्म भी तगड़ी हिट हुई थी और आज तक लोग उस गाने को भूले नहीं है.

हम बात कर रहे हैं आमिर खान के भांजे इमरान खान की फिल्म डेल्ही बेली की. साल 2011 में आई इस एक्शन कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल की थी.

डेल्ही बेली का एक गाना था ‘भाग भाग… ‘. जो हिट भी था और बवाली भी. इस गाने के बोल साफ साफ डबल मीनिंग से भरे थे. इस गाने को अक्षत वर्मा, अमिताभ भट्टाचार्य और राम संपत ने लिखा था.

वहीं ‘भाग भाग… ‘ गाने वाले सिंगर राम संपत ही थे. इस गाने को इमरान खान और वीर दास से लेकर कुणाल रॉय कपूर पर फिल्माया गया था.

इस गाने को लेकर जहां एक तरफ क्रेज देखने को मिला था तो कुछ ने आपत्ति जताई थी. इतना ही नहीं,तब ऐसी भी खबरें आई थीं कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड को इस गाने को हरी झंडे देने पर सवाल खड़े किए थे.

गाली जैसा लगने वाला गाना भाग भाग गाने को लेकर हिंदुस्तान फुटबॉल क्लब के महासचिव दिलीप कुमार बोस (DK बोस) ने आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि ये गाना उन्हें बदनाम करता है. उन्होंने कहा था कि उन्हें आमिर खान जैसे स्टार से ऐसी उम्मीद नहीं थी. बता दें डेल्ही बेल्ही आमिर खान ने प्रोड्यूस की थी. उन्होंने तो सेंसर बोर्ड द्वारा पास किए जाने पर भी हैरानी जताई थी.

अभिनव देव के निर्देशन में बनी डेल्ही बेली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है जिसे आप देख सकते हैं.
September 22, 2025, 19:25 IST





