Last Updated:
वियतनाम में बारिश के कहर ने 40 से भी ज्यादा जानें ले ली हैं. इस दौरान वहां से एक और खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पूरा का पूरा पुल नदी में गायब होता दिखाई दे रहा है. वीडियो में गांव वालों का खौफ साफ नजर आ रहा है.
वियतनाम में ढहा पुलहनोई: वियतनाम बीते कई दिनों से कुदरत का कहर झेल रहा है. देश में लगातार बारिश के बीच एक खौफनाक घटना हुई है. पानी के पावर से एक पूरा पुल भर-भराकर गिर पड़ा है. पूरा पुल बस कुछ मिनटों में पूरी तरह नदी में ऐसे समा गया जैसे वहां कोई पुल कभी था ही नहीं. इस भयानक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ढहता हुआ पुल साफ नजर आ रहा है. वीडियो में स्थानीय लोगों के बीच मची चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है. कई लोग जान जोखिम में डालकर रिकॉर्डिंग करे भी दिखाई दे रहे हैं.
मध्य वियतनाम में बरिश कहर बनकर बरस रही है. कई इलाकों में भारी बाढ़ आ गई है और इसकी वजह से कम से कम 40 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है. इस बीच जो लैम डोंग इलाके में स्थित डा न्हिम नदी से एक भयानक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पूरा पुल टूटकर ढहता दिखाई दे रहा है. दो गावों को जोड़ने वाला ये पुल कई दशकों से आम लोगों के लिए आने-जाने का रास्ता तो था ही, इसके साथ ही व्यापारी भी इसी पुल का इस्तेमाल करते थे. बताया जा रहा है कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी इसी पुल से आते-जाते थे.
???? A powerful surge of water in Vietnam swept away an entire bridge in seconds
Spanning the Da Nhim River, it had connected local communities for decades.
Local authorities say the flooding in Lam Dong Province is among the most severe and terrifying in recent years. pic.twitter.com/TEeSPKHtxB





