विदेश » Mass Kidnapping| 303 School Girls Kidnapped: बंदूक की नोक पर अगवा हुईं 303 लड़कियां, शिक्षकों को उठा ले गए दहशतगर्द, बंद हुए सभी स्कूल-कॉलेज

Mass Kidnapping| 303 School Girls Kidnapped: बंदूक की नोक पर अगवा हुईं 303 लड़कियां, शिक्षकों को उठा ले गए दहशतगर्द, बंद हुए सभी स्कूल-कॉलेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Nigeria Mass Kidnapping: बयान में बताया गया है कि अब यह 303 छात्र और 12 शिक्षक किडनैप हो चुके हैं, जिससे अगवा किए गए लोगों की कुल संख्या 315 हो गई है. नए आंकड़े में 88 छात्र शामिल हैं जिन्हें भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया गया था. यह किडनैपिंग नाइजीरिया की सबसे बड़ी अपहरण की घटना बताई जा रही है.

बंदूक की नोक पर अगवा हुईं 303 लड़कियां, शिक्षकों तक को उठा ले गए दहशतगर्द300 से ज्यादा लड़कियां किडनैप. (Credit- Reuters/सांकेतिक तस्वीर)

नाइजर: नाइजीरिया के एक कैथोलिक स्कूल से 300 से ज्यादा बच्चों को स्टाफ समेत अगवा किया गया है. पहले ये संख्या 227 बताई गई थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि 315 लोगों को किडनैप किया गया है. इसे अब तक की सबसे बुरी मास किडनैपिंग बताया जा रहा है. क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया ने शनिवार को कहा कि उसने वेरिफिकेशन एक्सरसाइज के बाद ये संख्या बताई गई है. किडनैप किए गए लोगों में 303 छात्र और 12 शिक्षक भी हैं

एक बयान में बताया गया है कि अब यह 303 छात्र और 12 शिक्षक किडनैप हो चुके हैं, जिससे अगवा किए गए लोगों की कुल संख्या 315 हो गई है. नए आंकड़े में 88 छात्र शामिल हैं जिन्हें भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया गया था. यह किडनैपिंग नाइजीरिया में हथियारबंद समूहों और इस्लामी चरमपंथियों के हमलों में बढ़ोतरी के बीच हुई है. ये मामला ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस महीने ईसाइयों के साथ बर्ताव को लेकर सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी.

अब तक की सबसे बड़ी किडनैपिंग

नाइजीरिया में इस तरह की मास किडनैपिंग कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी साल 2014 में चिबोक में इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हराम ने 276 लड़कियों को किडनैप कर लिया था. रॉयटर्स के मुताबिक अगर ताजा मामले में 315 लड़कियों की किडनैपिंग हुई है, तो ये साल 2014 की घटना से भी बड़ी किडनैपिंग हो जाएगी. नाइजर राज्य सरकार ने शुक्रवार को कहा कि स्कूल ने उस निर्देश को नजर अंदाज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि हमलों की ज्यादा आशंका के कारण बोर्डिंग स्कूलों को बंद कर दिया जाना चाहिए. हालांकि नाइजर में सीएएन के चेयरमैन रेवरेंड बुलस दाऊवा योहाना ने कहा कि शुक्रवार रात स्कूल जाने के बाद ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी.

सारे स्कूल-कॉलेज किए गए बंद

इस भयानक घटना के बाद केंद्र सरकार ने लगभग 50 फेडरल कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है और कुछ राज्यों में पब्लिक स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं. शुक्रवार को हुई मास किडनैपिंग इस हफ्ते अकेले नाइजीरिया में तीसरी ऐसी घटना थी. सोमवार को, केब्बी राज्य के एक बोर्डिंग स्कूल से 25 स्कूली लड़कियों को अगवा कर लिया गया था, जबकि बुधवार को क्वारा राज्य के एक चर्च पर हुए हमले में बंदूकधारियों ने 38 श्रद्धालुओं को अगवा किया था.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

बंदूक की नोक पर अगवा हुईं 303 लड़कियां, शिक्षकों तक को उठा ले गए दहशतगर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी