विदेश » ‘ब्लैक होल’ बन गया कनाडा, PIA का एक और क्रू मेंबर रहस्यमयी तरीके से लापता, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

‘ब्लैक होल’ बन गया कनाडा, PIA का एक और क्रू मेंबर रहस्यमयी तरीके से लापता, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Canada PIA News: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के कई क्रू मेंबर कनाडा लेओवर के दौरान रहस्यमयी तरीके से गायब हो रहे हैं, जिससे एयरलाइन की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं. जांच और नए नियमों की तैयारी चल रही है. एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि इन गायबियों के पीछे कनाडा के आसान इमिग्रेशन नियम और आसाइलम प्रक्रिया हो सकती है.

'ब्लैक होल' बन गया कनाडा, PIA का एक और क्रू मेंबर रहस्यमयी तरीके से लापतापाकिस्तान एयरलाइंस के क्रू मेंबर कनाडा में अचानक गायब हो जा रहे. (रॉयटर्स)

लाहौर. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) एक बार फिर सवालों के घेरे में है. एयरलाइन का एक फ्लाइट अटेंडेंट कनाडा में रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है, जिसके बाद प्रबंधन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है. यह घटना तब सामने आई जब क्रू मेंबर टोरंटो से लाहौर लौटने वाली उड़ान PK-798 पर रिपोर्ट ही नहीं किया.

PIA के प्रवक्ता अब्दुल्लाह हफ़ीज़ खान ने बताया कि जब संबंधित क्रू मेंबर से संपर्क किया गया तो उसने बीमारी का हवाला देकर ड्यूटी पर आने से मना कर दिया. लेकिन एयरलाइन को शक है कि यह मामला सिर्फ “बीमार होने” भर का नहीं है. प्रवक्ता के मुताबिक, अगर यह जानबूझकर की गई गुमशुदगी निकली तो फ्लाइट अटेंडेंट के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई होगी.

लगातार गायब हो रहे क्रू – क्यों बन रहा है ‘कनाडा लेओवर’ सबसे बड़ा खतरा?
यह पहला मामला नहीं है जब PIA के कर्मचारी कनाडा में लेओवर के दौरान गायब हुए हों. पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई केस सामने आए हैं, जिससे एयरलाइन की इंटरनल सिक्योरिटी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. अक्टूबर 2023 में इस्लामाबाद बेस्ड एक केबिन क्रू मेंबर टोरंटो पहुंचने के बाद अदृश्य हो गया था.

मार्च 2024 में 47 वर्षीय PIA स्टीवर्ड कनाडा में गायब हो गया. फरवरी 2024 में PK-782 से टोरंटो पहुंचे एक अन्य क्रू मेंबर ने वापसी की उड़ान PK-784 पर रिपोर्ट ही नहीं किया. इसके बाद वह हमेशा के लिए लापता हो गया. इन सभी मामलों में समानता सिर्फ एक है… गायब होने वाले कर्मचारी कनाडा में ही ‘खो’ जाते हैं, और एयरलाइन उन्हें कभी ढूंढ नहीं पाती.

क्या कनाडा में शरण मांग रहे हैं PIA के कर्मचारी?
एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि इन गायबियों के पीछे कनाडा के आसान इमिग्रेशन नियम और आसाइलम (शरण) प्रक्रिया हो सकती है. कई पाकिस्तानी नागरिक कनाडा में पॉलिटिकल या ह्यूमैनिटेरियन आसाइलम के लिए आवेदन करते हैं, और PIA क्रू के लगातार गायब होने से इसी दिशा में शक गहरा रहा है. यही वजह है कि PIA अब हर ऐसे मामले को ‘संभावित इरादतन फरार’ मानकर जांच कर रही है.

PIA की चिंता बढ़ी – इंटरनल रिव्यू शुरू
एयरलाइन ने संकेत दिया है कि यदि ऐसे मामले नहीं रुके, तो क्रू के कनाडा लेओवर को लेकर नए सुरक्षा नियम लागू किए जा सकते हैं. फिलहाल लापता फ्लाइट अटेंडेंट की खोज और उसके “बीमार होने के बहाने” की सच्चाई जानने की कोशिश जारी है.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homeworld

‘ब्लैक होल’ बन गया कनाडा, PIA का एक और क्रू मेंबर रहस्यमयी तरीके से लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी