विदेश » Why Volcano Hayli Gubbi Erupted in Ethiopia After 12000 Years expert explained qdps | आखिर क्‍यों 12,000 साल बाद फटा है इथियोपिया का हायली गुभी ज्वालामुखी? क्‍यों द‍िल्‍ली पर छाया धुंआ

Why Volcano Hayli Gubbi Erupted in Ethiopia After 12000 Years expert explained qdps | आखिर क्‍यों 12,000 साल बाद फटा है इथियोपिया का हायली गुभी ज्वालामुखी? क्‍यों द‍िल्‍ली पर छाया धुंआ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

गल्फ न्यूज के मुताबिक विस्फोट के साथ बड़ी मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) भी निकली है, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर असर को लेकर चिंता बढ़ गई है. इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट ने बताया कि राख का यह गुबार जोधपुर–जैसलमेर की ओर से भारत में एंट्री कर चुका है और अब उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है.

आखिर क्‍यों 12,000 साल बाद फटा है इथियोपिया का हायली गुभी ज्वालामुखी?

द‍िल्‍ली प्रदूषण की वजह से हांफ रही है. लेकिन दूसरी तरफ द‍िल्‍ली से 4300 क‍िलोमीटर दूर घटी एक घटना ने राजधानी को तड़पने के ल‍िए मजबूर कर द‍िया है. इथियोपिया के उत्तरी हिस्से में रविवार को 12,000 साल से सोया हायली गुभी ज्वालामुखी अचानक फट गया है. ये घटना इतनी दुर्लभ है कि वैज्ञानिक हैरान हैं. राख ने आसपास के गांवों को ढक लिया, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ. पर इस राख ने अब द‍िल्‍ली के आसमान में फैलना शुरू कर द‍िया है. पर सवाल ये है कि आखिर ये ज्‍वालामुखी फटा क्‍यों?

क्‍यों द‍िल्‍ली के आसमान पर छाया खतरा?
सोमवार रात करीब 11 बजे यह राख इथियोपिया से 4300 किमी दूर दिल्ली के आसमान पर भी छा गई. इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट ने बताया कि राख का यह गुबार जोधपुर–जैसलमेर की ओर से भारत में एंट्री कर चुका है और अब उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह राख का गुबार पूर्व दिशा में लगातार बढ़ रहा है. ज्वालामुखी की राख हजारों किलोमीटर दूर तक जा सकती है, इसलिए कई देशों की एजेंसियां मिलकर इसकी ट्रैकिंग कर रही हैं.

गल्फ न्यूज के मुताबिक विस्फोट के साथ बड़ी मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) भी निकली है, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर असर को लेकर चिंता बढ़ गई है. अगर ज्वालामुखी अचानक ज्यादा SO₂ छोड़ रहा है, तो यह बताता है कि अंदर दबाव बढ़ रहा है, मैग्मा हिल रहा है और आगे और विस्फोट हो सकता है.

authorimg

Deepika Sharma

दीपिका शर्मा प‍िछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्‍शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र…और पढ़ें

दीपिका शर्मा प‍िछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्‍शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र… और पढ़ें

homeworld

आखिर क्‍यों 12,000 साल बाद फटा है इथियोपिया का हायली गुभी ज्वालामुखी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी