Last Updated:
दुनिया में कई टॉप लीडर्स की शादी उनके एज गैप की वजह से हमेशा सुर्खियों में रही है. फ्रांस के मैक्रों की टीचर ब्रिजिट, ट्रंप की मॉडल पत्नी मेलानिया से लेकर ब्राजील के टेमर और मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट तक. इन नेताओं की लव स्टोरी उम्र के अंतर के बावजूद मजबूत और अनोखी मानी जाती है. यहां जानिए उन 6 नेताओं की दिलचस्प कहानियां जिनमें पार्टनर्स की उम्र का फर्क सबसे ज्यादा है.

दुनिया की सियासत सिर्फ सत्ता और फैसलों की कहानी नहीं होती, कई बार लीडर्स की निजी जिंदगी भी सुर्खियां बन जाती है. खासकर तब, जब उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी प्लॉट जैसी हो और पार्टनर्स के बीच उम्र का बड़ा अंतर हो. ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीस की शादी चर्चा में है. वे पद पर रहते हुए शादी करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम बन गए हैं. उनकी पत्नी जोडी हेडन उनसे 16 साल छोटी हैं. दुनिया में कई ऐसे लीडर्स हैं जिनके जीवनसाथी की उम्र में बड़ा अंतर है. (सभी फोटो AP)

इमैनुएल मैक्रों – फ्रांस के प्रेसिडेंट (पत्नी 24 साल बड़ी): फ्रांस के करिश्माई प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों की लव स्टोरी किसी रोमांटिक फिल्म जैसी है. उनकी पत्नी ब्रिजिट, जो उनसे 24 साल बड़ी हैं, कभी उनकी स्कूल टीचर थीं. मैक्रों मात्र 15 साल के थे जब उनकी दोस्ती प्यार में बदली. दुनिया ने इस रिश्ते पर सवाल भी उठाए, लेकिन दोनों ने हर आलोचना को पीछे छोड़कर अपने रिश्ते को एक पहचान दी. आज ब्रिजिट फ्रांस की फर्स्ट लेडी हैं और मैक्रों अक्सर कहते हैं कि उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत ब्रिजिट ही हैं.

डोनाल्ड ट्रंप- अमेरिका के प्रेसिडेंट (पत्नी 24 साल छोटी): डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का रिश्ता भी एज गैप की वजह से खूब चर्चा में रहा. मेलानिया, जो एक पूर्व सुपरमॉडल हैं, अपने पति से 24 साल छोटी हैं. व्हाइट हाउस में उनके फैशन, लाइफस्टाइल और स्टाइल स्टेटमेंट की खूब चर्चा हुई. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह एज गैप दुनिया भर की मीडिया का फेवरेट टॉपिक बन गया. मेलानिया भले ही लाइमलाइट से दूरी रखती हैं. लेकिन वह ट्रंप की सबसे भरोसेमंद पार्टनर मानी जाती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मिशेल टेमर – ब्राजील के पूर्व प्रेसिडेंट (पत्नी 43 साल छोटी): ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति मिशेल टेमर की पर्सनल लाइफ दुनिया में सबसे ज्यादा एज गैप वाली लव स्टोरी मानी जाती है. उनकी पत्नी मार्सेला उनसे पूरे 43 साल छोटी हैं. मार्सेला एक पूर्व ब्यूटी क्वीन रही हैं और ब्राजील में कई सालों तक “सबसे ग्लैमरस फर्स्ट लेडी” के रूप में सुर्खियों में रहीं. उनके विवाह के समय इस बड़े अंतर ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी, लेकिन टेमर ने कहा था कि ‘प्यार उम्र नहीं देखता.’

लूला दा सिल्वा – ब्राजील के प्रेसिडेंट (पत्नी 21 साल छोटी): ब्राजील के मौजूदा राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने 2022 में रोसांजेला से शादी रचाकर सबको चौंका दिया. 70 के पार उम्र में की गई यह शादी उनकी तीसरी शादी है और उनकी पत्नी उनसे 21 साल छोटी हैं. रोसांजेला एक सोशल एक्टिविस्ट हैं और अक्सर लूला के साथ देश के सामाजिक अभियानों में देखी जाती हैं. इस शादी को ब्राजील की राजनीति में ‘नई शुरुआत’ कहा गया.

प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय – मोनाको (पत्नी 20 साल छोटी): मोनाको के शासक प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय और उनकी पत्नी प्रिंसेस चार्लीन की लव स्टोरी रॉयल फैन्स के लिए हमेशा खास रही है. चार्लीन उम्र में प्रिंस से 20 साल छोटी हैं और पूर्व ओलंपिक स्विमर रह चुकी हैं. उनकी शादी यूरोपीय रॉयल हाउस में सबसे चर्चित इवेंट्स में गिनी जाती है. फैशन, रिच लाइफस्टाइल और कूटनीति-चार्लीन हमेशा खबरों में रहती हैं.





