विदेश » Time Travel | Man Comes From Parallel Universe| Mysterious Man Comes Back After 30 Year: ‘दूसरी दुनिया’ देखकर लौटा शख्स, 30 साल रहा गायब, जब लौटा तो हुलिया देख सदमे में घरवाले- ये नहीं हो सकता!

Time Travel | Man Comes From Parallel Universe| Mysterious Man Comes Back After 30 Year: ‘दूसरी दुनिया’ देखकर लौटा शख्स, 30 साल रहा गायब, जब लौटा तो हुलिया देख सदमे में घरवाले- ये नहीं हो सकता!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Man Vanished for 30 years Return Mysteriously: कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन पर यकीन किया ही नहीं जा सकता. ऐसी ही कहानी पूर्वी रोमानिया के एक शख्स की है, जिसकी जिंदगी के 30 साल किसी और ही दुनिया में कटे. वो जब लौटा, तो जैसा गया था वैसा ही दिख रहा था. आखिर ये कैसे हुआ कि उम्र, कपड़े या ट्रेन का टिकट तक नहीं बदला, ये रहस्य कोई नहीं जान पा रहा.

'दूसरी दुनिया' देखकर लौटा शख्स, 30 साल रहा गायब, जब लौटा तो सदमे में घरवालेरहस्यमय शख्स की रहस्यमयी कहानी. (Credit- X/@historyinmemes)

हम अपने आसपास ऐसी तमाम कहानियां सुनते हैं, जो बेहद अजीब होती हैं. कुछ तो इतनी अनोखी होती हैं कि हमने इससे पहले ऐसा सोचा भी नहीं होता. यही हुआ पूर्वी रोमानिया के बचाउ इलाके में, जहां मवेशियों को देखने वाला एक किसान अचानक गायब हो गया. साल 1991 में वासिल गॉर्गस नाम का एक 63 साल का किसान अपने खेत और गायों के कारोबार के लिए दिन भर की एक सामान्य ट्रेन यात्रा पर गया था. उसने पहले से ही अपना ट्रेन टिकट खरीद रखा था और परिवार को बताया था कि एक-दो दिन में लौट आएगा. पर इसके बाद जो हुआ, वो एक रहस्य बन गया.

शख्स घर वापस नहीं आया, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर खोज की. ट्रेनों की जांच हुई, आस-पास के क्षेत्रों की तलाशी ली गई लेकिन 30 साल तक उसका कोई पता नहीं चला. धीरे-धीरे परिवार मानने लगा कि वासिल अब लौटकर नहीं आएगा, कुछ लोगों ने उसकी शांति के लिए कार्यक्रम भी करा दिया. किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो कभी वापस लौट पाएगा लेकिन एक दिन चमत्कार ही हो गया.

30 साल बाद ये कैसा चमत्कार?

तीन दशक बीतने के बाद 29 अगस्त, 2021 की शाम को अचानक एक कार उनके पुराने घर के सामने रुकी. कार से एक व्यक्ति उतरा , जो वासिल ही था. सबसे हैरानी की बात ये थी कि उसने वही पुराने कपड़े कपड़े पहने थे, जिनमें 1991 में वो गया था. उसकी जेब में अभी भी वही तीन दशक पुराना ट्रेन टिकट था, जो उसने इस्तेमाल नहीं किया. जब उसके परिवार वालों ने पूछा कि इतने सालों में वह कहां था, तो उसने सिर्फ एक ही बात कही- मैं तो घर पर ही था. उसकी उम्र भी 30 साल में ज्यादा बढ़ी नहीं थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी