विदेश » Australia Sydney Two Planes Collide Mid-Air | सिडनी के आसमान में मौत की टक्कर, फॉर्मेशन फ्लाइट के दौरान भिड़े दो हल्के प्लेन

Australia Sydney Two Planes Collide Mid-Air | सिडनी के आसमान में मौत की टक्कर, फॉर्मेशन फ्लाइट के दौरान भिड़े दो हल्के प्लेन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सिडनी के वेडरबर्न एयरपोर्ट के पास रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ. यहां फॉर्मेशन फ्लाइट के दौरान दो हल्के विमान (RV-7) हवा में टकरा गए. इस भीषण टक्कर में एक विमान झाड़ियों में क्रैश हो गया, जिससे एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई. गनीमत रही कि दूसरा विमान क्षतिग्रस्त होने के बावजूद सुरक्षित लैंड करने में सफल रहा.

सिडनी के आसमान में मौत की टक्कर, फॉर्मेशन फ्लाइट के दौरान भिड़े दो हल्के प्लेनसिडनी में प्लेन क्रैश के विजुअल्स (Photo : Social Media)

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ. यहां आसमान में उड़ रहे दो हल्के विमान आपस में टकरा गए. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक विमान सीधे जमीन पर आ गिरा और क्रैश हो गया. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है. यह घटना सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडरबर्न एयरपोर्ट के पास हुई. पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन पायलट को बचाया नहीं जा सका. वहीं, दूसरा विमान क्षतिग्रस्त होने के बावजूद चमत्कारिक रूप से सुरक्षित लैंड करने में कामयाब रहा. इस घटना ने एविएशन सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या है फॉर्मेशन फ्लाइट और कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा ‘फॉर्मेशन फ्लाइट’ के दौरान हुआ. फॉर्मेशन फ्लाइट उसे कहते हैं जब दो या उससे ज्यादा विमान एक साथ, एक तय पैटर्न और दूरी बनाकर हवा में उड़ते हैं. यह अक्सर एयर शो या ट्रेनिंग के दौरान किया जाता है. ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो (एटीएसबी) के मुताबिक, हादसे के वक्त चार विमानों का एक ग्रुप वेडरबर्न एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए लौट रहा था. इसी दौरान दो विमान आपस में टकरा गए.

ये दोनों विमान ‘वैन के आरवी-7’ (Van’s RV-7) मॉडल के थे. यह दो सीटों वाला सिंगल इंजन विमान होता है. टक्कर के बाद एक विमान अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा गिरा, जिससे उसे उड़ा रहे पायलट की मौत हो गई. न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने झाड़ियों से पायलट का शव बरामद किया. माना जा रहा है कि विमान में पायलट अकेला ही था. दूसरे विमान का पायलट सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी