Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Fighter Jet Pushed on Road Video: चीन का फाइटर जेट JL-8 (K-8) कई देशों को बेचा जा चुका है. चीन दावा करता है कि ये बेहतरीन लड़ाकू विमान है, लेकिन इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे. आपको ये विमान आसमान में नहीं बल्कि सड़क पर धक्के खाता दिखाई दे जाएगा.
वायरल हो रहा है वीडियो. (Credit- Instagram/theasianchronicle)Fighter Jet Being Pushed on Road: इंटरनेट और सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी छिपा नहीं रहता है. दुनिया के किसी भी कोने में कुछ हुआ हो, वो हम तक पहुंच ही जाता है. वो बात अलग है कि कई बार ये सही तो कई बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी कमाल होता है. इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग दंग हो रहे हैं. दरअसल इसमें एक जेट फाइटर दिखाई दे रहा है, जिसे लोग सड़क पर धक्का मारते हुए ले जा रहे हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर theasianchronicle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीनी-निर्मित होंगडू JL-8 (K-8) ट्रेनर जेट तकनीकी खराबी का शिकार हो गया है. जेट सड़क पर ही रुका हुआ था, जब तक कि स्थानीय लोगों और सैनिकों को मिलकर उसे हाथों से धक्का देकर रास्ते से हटाना नहीं पड़ा.
View this post on Instagram





