Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Where is World’s Busiest Station: आप जब भी रेलवे स्टेशन जाते होंगे, वहां की भीड़भाड़ देखकर परेशानी उठानी पड़ती है. वैसे आपको ये जानकर थोड़ी तसल्ली होगी कि सिर्फ हमारे देश के स्टेशन ही इतने व्यस्त नहीं रहते दुनिया का सबसे बड़ा स्टेशन हर वक्त करीब 30 लाख लोगों की भीड़ से भरा रहता है. आप सोच रहे होंगे कि ये सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देशों में से किसी में होगा, लेकिन ऐसा नहीं है.

हम सभी जानते हैं कि दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देशों में भारत और चीन शुमार हैं. ऐसे में किसी भी पब्लिक प्लेस पर भीड़ यही सबसे ज्यादा होती है. हालांकि आज हम आपको दुनिया के सबसे व्यस्त स्टेशन के बारे में बताएंगे और दिलचस्प ये है कि ये भारत या चीन में नहीं बल्कि एक छोटे देश में है.

इस स्टेशन में 200 गेट और 36 प्लेटफॉर्म हैं, जबकि रोजाना यहां 30 लाख 80 हजार यात्री आते-जाते हैं. स्टेशन यह भारत या चीन में नहीं है. यात्री जहां स्टेशन के पूर्वी गेट पर स्थित मनोरंजन क्षेत्र में रुक सकते हैं, वहीं पश्चिमी गेट पर वे स्वयं को आधुनिक कार्यालय क्षेत्र में पाएंगे.

रेलवे स्टेशन परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन हैं. भारत में, दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों को सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक होने का तमगा मिला है. क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन कौन सा है? यह जापान में स्थित है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

टोक्यो स्थित शिंजुकु स्टेशन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन के रूप में मान्यता दी गई है. लगभग 1.27 अरब यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए इस स्टेशन से गुजरते हैं.

क्या आप विश्वास करेंगे कि शिंजुकु स्टेशन पर 36 प्लेटफार्म हैं? लगभग 38 लाख लोग इसके अलग-अलग गेट से होकर गुजरते हैं.

शिंजुकु स्टेशन एक सामान्य जंक्शन से कहीं ज्यादा है. यह अंदर से यह एक मिनी शहर जैसा है जहां यात्री ट्रेनों के बीच यात्रा करते समय भोजन कर सकते हैं, खरीदारी कर सकते हैं या बस घूम-फिर सकते हैं.

इस स्टेशन में कई शॉपिंग सेंटर, डिपार्टमेंट स्टोर, भूमिगत मार्ग और छोटे सैटेलाइट स्टेशन मौजूद हैं, जो यहां आने वालों को एक संपूर्ण अनुभव प्रदान करते हैं.

पूर्व और पश्चिम के एक्जिट डोर बिल्कुल अलग-अलग अनुभव प्रदान करते हैं. यहां यात्री पूर्व की ओर मनोरंजन क्षेत्र में रुक सकते हैं, वहीं पश्चिम की ओर वे खुद को एक मॉडर्न ऑफिस एरिया में पाएंगे.

अगर आप सोच रहे हैं कि यहां पर बस इतना ही है, तो आप गलत हैं. थोड़ी सी सैर करने पर आप हरे-भरे शिंजुकु ग्योएन गार्डन में पहुंच जाएंगे, जो इस रेलवे स्टेशन की शान है.

आस-पास के कुछ आकर्षणों में टोक्यो मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट बिल्डिंग ऑब्जर्वेटरी शामिल है, जो शिंजुकु स्टेशन के पश्चिमी एक्जिट डोर से 10 मिनट की पैदल दूरी पर स्थित है. साफ मौसम वाले दिनों में आप यहां से माउंट फूजी का नजारा भी देख सकते हैं.यहां का एक और उल्लेखनीय आकर्षण काबुकीचो है, जो तरह-तरह के रेस्टोरेंट और मनोरंजन सुविधाओं वाला एक जीवंत पर्यटन केंद्र है. यहां पर कई इजाकाया, बार, क्लब, कराओके और मूवी थिएटर हैं, जहां लोग कआकर लुत्फ उठा सकते हैं.





