विदेश » Bondi Beach attack | Sydney Terrorist Attack | मछली पकड़ने निकले थे बाप-बेटे, समुद्र किनारे बिछा दी 16 लाशें- बॉन्डी बीच अटैक के 10 लेटेस्ट अपडेट

Bondi Beach attack | Sydney Terrorist Attack | मछली पकड़ने निकले थे बाप-बेटे, समुद्र किनारे बिछा दी 16 लाशें- बॉन्डी बीच अटैक के 10 लेटेस्ट अपडेट

Facebook
Twitter
WhatsApp

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर हुए भयावह आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिला दिया. हनुक्का उत्सव के दौरान एक छोटे से पार्क में जुटे करीब 1,000 यहूदियों पर दो हमलावरों ने रविवार शाम अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. इस हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 जा पहुंची है और 40 अन्य घायल हुए है. सिडनी पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच है, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. इस हमले में दो पुलिस अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हैं.

वहीं पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया, जबकि दूसरा पकड़ा गया है. पता चला है कि ये दोनों बाप-बेटे हैं, जो मछली पकड़ने के बहाने समुद्र तट आए थे और वहां ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. यह हमला करीब 10 मिनट चला, जिसमें हमलावरों ने बोल्ट-एक्शन राइफल और शॉटगन का इस्तेमाल किया. इस आतंकी हमले के बाद पूरे ऑस्ट्रेलिया में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं यहूदी इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

चलिये इस भयावह आतंकी हमले से जुड़े 10 लेटेस्ट अपडेट्स पर नजर डालते हैं…

1. मरने वालों की संख्या 16 हुई

पुलिस के मुताबिक, मौके पर एक हमलावर की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

2. पिता-पुत्र निकले हमलावर

पुलिस ने पुष्टि की है कि हमले में शामिल दोनों आरोपी रिश्ते में पिता और बेटा थे. पिता की उम्र 50 साल थी, जबकि बेटा 24 साल का है.

3. पिता की मौके पर मौत, बेटा गिरफ्तार

हमले के दौरान 50 वर्षीय पिता साजिद अकरम मारा गया. उसका बेटा नावीद अकरम घायल अवस्था में पकड़ा गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह पुलिस निगरानी में है.

4. यहूदी धार्मिक आयोजन को बनाया गया निशाना

हमला हनुक्का (Hanukkah) के जश्न के दौरान किया गया, जिसमें करीब 1000 लोग शामिल थे. पुलिस ने इसे टारगेटेड यहूदी-विरोधी आतंकी हमला बताया है.

5. 10 मिनट तक चली अंधाधुंध गोलीबारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करीब 10 मिनट तक चला. गोलियों की आवाज से समुद्र तट पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते दिखे.

6. बच्चों से बुजुर्ग तक बने शिकार

मृतकों और घायलों की उम्र 10 साल से लेकर 87 साल तक बताई जा रही है. दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है.

7. हथियारों का भी खुलासा

वीडियो फुटेज में हमलावरों के पास बोल्ट-एक्शन राइफल और शॉटगन दिखाई दी है. पुलिस हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है.

8. अहमद की बहादुरी से बचीं कई जानें

9. प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने बताया ‘आतंक का काला अध्याय’

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने हमले को देश के इतिहास का ‘काला दिन’ बताया. उन्होंने कहा कि यह शुद्ध आतंकवाद और यहूदी-विरोधी नफरत का परिणाम है.

10. यहूदी इलाकों में सुरक्षा बढ़ी, जांच जारी

पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल केवल दो ही हमलावर थे. देशभर में यहूदी समुदाय के इलाकों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी हमले की निंदा की है.

इस आतंकी हमले ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर दिया है. बॉन्डी बीच, जो आमतौर पर खुशी और सुकून का प्रतीक माना जाता है, आज मातम और खामोशी में डूबा नजर आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी