Last Updated:
घाना में खुद को पैगंबर बताने वाले एबो एनोक ने 25 दिसंबर को विनाशकारी बाढ़ आने की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हुई. अब उनका दावा है कि तबाही टल गई है. इस बीच हजारों लोग उनके बनाए आर्क के पास पहुंचे, कुछ फंसे रह गए और उन पर दान के पैसों से लग्जरी कार खरीदने के आरोप लगे हैं.
कयामत की भविष्यवाणी झूठई निकलने पर लोगों ने किया बवाल.घाना में खुद को पैगंबर बताने वाले एबो एनोक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह वही पुरानी भविष्यवाणी कि दुनिया का अंत होने वाला है. एबो एनोक ने पहले दावा किया था कि 25 दिसंबर को एक भयानक बाढ़ आएगी, जो सब कुछ तबाह कर देगी. उन्होंने कहा था कि लगातार तीन साल तक बारिश होगी और केवल वही लोग बच पाएंगे जो उनके बनाए हुए ‘नूह की नाव जैसे आर्क’ में शरण लेंगे. लेकिन जब क्रिसमस के दिन कुछ भी नहीं हुआ, तो अब एबो एनोक ने अपनी भविष्यवाणी बदल दी है. उनका नया दावा है कि तबाही रद्द नहीं हुई, सिर्फ टल गई है. उनके मुताबिक, ईश्वर ने उन्हें और समय दे दिया है ताकि वह अपना मिशन पूरा कर सकें और ज्यादा लोगों के लिए आर्क बना सकें.
हजारों लोग पहुंच गए
भविष्यवाणी कैसे फेल हुई
अगस्त में यूट्यूब पर डाले गए एक वीडियो में एबो एनोक ने कहा था कि उन्हें भगवान का संदेश मिला है. उन्होंने दावा किया था कि 25 दिसंबर से बिना रुके बारिश शुरू होगी. उन्होंने इसे ‘ईश्वरीय दर्शन’ बताया और लोगों से आर्क के पास आने को कहा. जब कुछ नहीं हुआ, तो अब उन्होंने नया वीडियो जारी कर कहा कि उनकी प्रार्थनाओं के कारण भगवान ने समय बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि अब और आर्क बनाए जाएंगे ताकि ‘सब बच सकें’. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह टिकट नहीं बेच रहे और किसी से पैसे नहीं ले रहे.
View this post on Instagram





