विदेश » Syria Homs Mosque attacked by Suicide Bomber | ISIS attack on Syria Homs Mosque | सीरिया की मस्जिद में सुसाइड बॉम्बर अटैक

Syria Homs Mosque attacked by Suicide Bomber | ISIS attack on Syria Homs Mosque | सीरिया की मस्जिद में सुसाइड बॉम्बर अटैक

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Syria की Homs Mosque में Suicide Bomber ने जुमे की नमाज के दौरान अटैक कर दिया है. इस हमले में 12 लोगों के मारे जाने की खबर आई है. सिर्फ यही नहीं 20 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है और मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि इस अटैक के बाद इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़क सकती है. इस अटैक की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है लेकिन शक की सुई ISIS पर जा रही है.

इबादत में झुका था नमाजियों का सिर, मस्जिद में बम लपेटकर घुस आया सुसाइड बॉम्बरसीरिया की मस्जिद पर अटैक

दमिश्क: सीरिया के होम्स इलाके में जुमे की नमाज के दौरान ऐसा वाकया हुआ है, जिसे सुनकर इंसानियत कांप गई. शुक्रवार को जब मस्जिद में लोग नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे तभी एक सुसाइड बॉम्बर ने हैवानियत को अंजाम दिया है. नमाजियों के बीच एक शख्स बम लपेटकर घुस आया और आत्मघाती हमले में 12 लोगों की जान ले ली. ये सभी लोग नमाज अदा कर रहे थे. इस अटैक के बाद मस्जिद के अंदर का नजारा सामने आया है, जिसे देखकर पूरी दुनिया दहल गई है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में कई समुदायों के लोग रहते हैं और आत्मघाती हमले के बाद अब स्थित और भयानक हो सकती है.

सुसाइड बॉम्बिंग में कितनों की मौत?

ये घटना होम्स प्रांत के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित इमाम अली बिन अबी तालिब मस्जिद में हुई है. यहां पर जुमे की नमाज के दौरान सैकड़ों नमाजी मौजूद थे. सभी इबादत में व्यस्त थे तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और मस्जिद की दीवारें हिल गईं. इस धमाके की आवाज सुनकर जब लोग अंदर दौड़े तो वहां का नजारा देखकर सभी की रूब कांप गई.

इस सुसाइड बॉम्बिंग में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से कुछ की हालत इतनी खराब है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

मस्जिद के अंदर खौफनाक नजारा

अल-जजीरा ने इस घटना स्थल की हालत बयां करते हुए बताया है कि यहां पर नमाज के कालीन खून से सने हुए हैं, मजहबी किताबें मलबे में बिखरी पड़ी हैं और लोग अपने अपनों को चादरों में लपेटकर एम्बुलेंस की तरफ भाग रहे हैं. अस्पतालों के गलियारे घायलों की दर्दनाक चीखों से गूंज रहे हैं.

इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये हमला असल में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की एक सोची-समझी साजिश है. होम्स प्रांत में अलावी, ईसाई और सुन्नी मुस्लिम समुदाय रहते हैं. अब इस सुसाइड बॉम्बिंग की घटना के बाद इलाके में भयानक तनाव की स्थित बन सकती है. जिसे लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है. अभी तक इस अटैक की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है लेकिन दावा किया जा रहा है कि ISIL (ISIS) पर शक की सुई जा रही है.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

उत्कर्षा श्रीवास्तव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है. वर्तमान में वे न्यूज18 डिजिटल में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अपने करियर के द…और पढ़ें

homeworld

इबादत में झुका था नमाजियों का सिर, मस्जिद में बम लपेटकर घुस आया सुसाइड बॉम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी