विदेश » US Air Strike Venezuela Live: अमेरिका ने वेनेजुएला पर बोला हमला, देश में इमरजेंसी, राष्ट्रपति भवन के पास सड़कों पर उतरे टैंक

US Air Strike Venezuela Live: अमेरिका ने वेनेजुएला पर बोला हमला, देश में इमरजेंसी, राष्ट्रपति भवन के पास सड़कों पर उतरे टैंक

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वेनेजुएला की राजधानी कराकस में तड़के कई धमाके हुए, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और सायरन बजने लगे. राष्ट्रपति भवन के पास टैंकों की गश्त देखी गई. धमाकों की वजह साफ नहीं है, लेकिन यह घटनाक्रम अ…और पढ़ें

अमेरिका ने वेनेजुएला पर बोला हमला, देश में इमरजेंसी, सड़कों पर उतरे टैंक

वेनेजुएला की राजधानी में धमाके. (AP)

वेनेजुएला की राजधानी कराकस में शनिवार तड़के कई जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया. शहर के अलग-अलग इलाकों में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं, जिसके बाद लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए. राष्ट्रपति भवन के आसपास सायरन बजते रहे और टैंकों की गश्त शुरू कर दी गई. स्थानीय समय के मुताबिक पहला धमाका रात करीब 1:50 बजे हुआ. कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और आसमान में विमानों जैसी आवाजें सुनी गईं. कुछ वीडियो में रात के अंधेरे में धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं. इस बात की अटकलें लग रही हैं कि अमेरिका ने यह हमला किया है.

US Attack On Venezuela Live: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हवाई हमले शुरू किए

वेनेजुएला पर हमला: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के आदेश पर अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला के अंदर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने CBS News को बताया कि हमलों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है और यह कार्रवाई सुबह-सुबह अंजाम दी गई. पेंटागन ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए सभी सवाल व्हाइट हाउस की ओर भेज दिए हैं. राजधानी कराकस में पहले से जारी धमाकों, सैन्य हलचल और आपातकाल के बीच यह कदम हालात को और ज्यादा गंभीर बना रहा है.

US Attacks Venezuela Live: हमलों को पहले ही मिल चुकी थी ट्रंप की मंजूरी

वेनेजुएला पर हमला: वेनेजुएला में चल रही सैन्य हलचल के बीच बड़ा खुलासा सामने आया है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति Donald Trump ने वेनेजुएला में जमीनी हमलों के लिए कुछ दिन पहले ही U.S. military को हरी झंडी दे दी थी. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर जानकारी रखने वाले दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन पर क्रिसमस के आसपास चर्चा हुई थी, लेकिन उसी दौरान नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों को प्राथमिकता दी गई. क्रिसमस के बाद हमले के कई मौके बने, लेकिन खराब मौसम के कारण कार्रवाई रोकी गई. अधिकारियों के मुताबिक अमेरिकी सेना ऐसे मौसम का इंतजार कर रही थी जो मिशन की सफलता के लिए अनुकूल हो. इस खुलासे के बाद कराकस में हुए धमाकों और मौजूदा सैन्य गतिविधियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल और तेज हो गई है.

Venezuela Explosion Live: राष्ट्रपति मादुरो ने देश में आपातकाल घोषित किया

वेनेजुएला में धमाका: कराकस में हुए धमाकों और बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है. मादुरो ने जनता से अपील की है कि वे ‘साम्राज्यवादी आक्रमण को हराने’ के लिए संगठित हों. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वेनेजुएला इस वक्त बाहरी आक्रामकता का सामना कर रहा है और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए जनता की एकजुटता जरूरी है. राजधानी कराकस में पहले से ही सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है और सेना व टैंकों की तैनाती के बीच हालात और ज्यादा तनावपूर्ण होते दिख रहे हैं.

Venezuela Explosion Live: अमेरिकी एयरफोर्स ने ट्रांसपोंडर बंद किए, कराकस के ऊपर दिखे CH-47 हेलिकॉप्टर

वेनेजुएला में धमाका: कराकस में धमाकों के बीच हालात और गंभीर होते दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी एयरफोर्स ने अपने सभी विमानों के ट्रांसपोंडर डिएक्टिवेट कर दिए हैं, जिसके चलते FlightRadar24 पर कोई अमेरिकी उड़ान दिखाई नहीं दे रही. इसी दौरान राजधानी कराकस के ऊपर दर्जनों अमेरिकी आर्मी हेलिकॉप्टर और विमान देखे जाने की खबरें हैं, जिनमें CH-47 हेलिकॉप्टर भी शामिल बताए जा रहे हैं. जमीन पर बढ़ी सैन्य हलचल और आसमान में गतिविधि से संकेत मिल रहे हैं कि वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर सैन्य ऑपरेशन शुरू हो सकता है.

homeworld

अमेरिका ने वेनेजुएला पर बोला हमला, देश में इमरजेंसी, सड़कों पर उतरे टैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी