विदेश » US Air Strike on Venezuela | US Attack on Venezuela | Venezuela Attack Inside Story | Donald Trump Venezuela Attack | वेनेजुएला पर क्रिसमस के दिन ही हमला करने वाला था अमेरिका, फिर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों रोका फैसला, जानें इनसाइड स्टोरी

US Air Strike on Venezuela | US Attack on Venezuela | Venezuela Attack Inside Story | Donald Trump Venezuela Attack | वेनेजुएला पर क्रिसमस के दिन ही हमला करने वाला था अमेरिका, फिर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों रोका फैसला, जानें इनसाइड स्टोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

US Air Strike Venezuela: वेनेजुएला की राजधानी काराकस सहित कई बड़े शनिवार को तेज धमाकों से दहल उठे. अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने इस एयरस्ट्राइक की पुष्टि की है. अधिकारियों ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस पर ही इस हमले का ‘ग्रीन सिग्नल’ दे दिया था, लेकिन इसके बावजूद हमला तय समय पर नहीं हो पाया. जानें क्या थी वजह…

ख़बरें फटाफट

वेनेजुएला पर क्रिसमस के दिन ही हो जाता हमला, फिर ट्रंप ने क्यों रोका फैसलावेनेजुएला की राजधानी कराकस शनिवार को तेज धमाकों से दहल उठी और लोग सड़कों पर भागते नजर आए. (AP फोटो)

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव ने अब सैन्य टकराव का रूप ले लिया है. वेनेजुएला की राजधानी कराकस शनिवार तड़के कई जोरदार धमाकों से दहल उठी. कराकस के आसमान पर अमेरिकी हेलिकॉप्टर तो वहीं सड़कों पर टैंक मंडराते दिखे. इस हलचल से लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए.

अमेरिकी मीडिया सीबीएस न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के भीतर सैन्य ठिकानों समेत कई अहम स्थानों पर हवाई हमले की अनुमति क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही दे दी थी. अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रंप ने अमेरिकी सेना को ‘ग्रीन सिग्नल’ दे दिया था, लेकिन इसके बावजूद हमला तय समय पर नहीं हो पाया.

डोनाल्ड ट्रंप के क्यों रोके कदम?

सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी सेना शुरुआत में क्रिसमस के दिन ही यह ऑपरेशन अंजाम देना चाहती थी. हालांकि, उसी समय नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक को प्राथमिकता देनी पड़ी, जिससे वेनेजुएला वाला अभियान टाल दिया गया. इसके बाद क्रिसमस के बाद कई ऐसे मौके सामने आए, जब हमला किया जा सकता था, लेकिन खराब मौसम ने अमेरिकी सेना की योजना पर पानी फेर दिया. सैन्य अधिकारियों का मानना था कि मिशन की सफलता के लिए मौसम का अनुकूल होना बेहद जरूरी है, इसलिए जोखिम नहीं लिया गया.

जब अमेरिका ने किया एयरस्ट्राइक?

आखिरकार शनिवार तड़के वेनेजुएला की राजधानी कराकस में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 2 बजे शहर के कई इलाकों में तेज विस्फोट हुए और कम ऊंचाई पर उड़ते सैन्य विमानों की आवाजें लोगों ने सुनीं. एएफपी और एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने भी इन धमाकों की पुष्टि की. उधर चश्मदीदों के मुताबिक, कम से कम सात बड़े धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी