विदेश » अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को किया गिरफ्तार

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Nicholas Maduro Arrest Prediction Proved True: एक साल पहले की गई भविष्यवाणी आज हकीकत बन गई. एक शख्‍स ने साल भर पहले कहा था कि ट्रंप आर्मी वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति को घर से उठवा लेंगे. कहा गया था कि रूस-यूक्रेन जंग से फ्री होते ही वो यह करेंगे. ट्रंप ने बिना देरी किए राष्‍ट्रपति भवन से ही मादुरो को उठवा लिया.

ट्रंप उठा लाएंगे, साल भर पहले हुई भविष्यवाणी; मादुरो के अरेस्‍ट से दुनिया दंगट्रंप की सेना ने मदुरो को अरेस्‍ट कर लिया.

नई दिल्‍ली. अगर आपसे एक साल पहले कोई कहता कि अमेरिका की आर्मी राष्‍ट्रपति भवन से वेनेजुएला के प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो को उठाकर ले जाएगी तो शायद आपको इसपर विश्‍वास नहीं होता. सोशल मीडिया पर एक साल पहले एक शख्‍स ने ऐसी ही भविष्यवाणी की थी. अब जब यह सच साबित हुई तो हर कोई इस पूराने एक्‍स पोस्‍ट को देखकर हैरान है. अरविंद नामक एक यूजर ने अप्रैल 2025 में ही दावा किया था कि रूस-यूक्रेन शांति समझौते के बाद अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का अगला निशाना वेनेजुएला होगा. तेल के खेल के लिए ट्रंप मदुरो को घर से उठाकर ले जाएंगे.

ट्रंप ने सच कर दी अरविंद की भविष्‍यवाणी
आज काराकास की सड़कों पर अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी ने इस दावे को हकीकत में बदल दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पुष्टि की है कि मादुरोअब अमेरिकी हिरासत में हैं और उन पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘ऑपरेशन साउदर्न स्पीयर’ के तहत प्यूर्टो रिको के रूजवेल्ट रोड्स बेस से उड़े F-35 स्टील्थ विमानों और विशेष बलों ने मदुरो को उनके आवास से गिरफ्तार किया:

सैन्य अभियान: प्यूर्टो रिको में तैनात अमेरिकी वायु सेना के बेड़े ने वेनेजुएला के रडार सिस्टम को चकमा देकर इस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया.
वर्तमान स्थिति: राष्ट्रपति पैलेस के पास अमेरिकी सेना उतरी. वहां अब अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं.
• अमेरिकी रुख: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया कि मुख्य लक्ष्य मादुरो की गिरफ्तारी थी  और अब वेनेजुएला में किसी और सैन्य कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है.
वेनेजुएला की कमान: मादुरो की अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ फिलहाल सरकार के रोज़मर्रा के कामकाज की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी