काराकास: वेनेजुएला में जो हुआ वो इतिहास कभी भुला नहीं पाएगा. देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को रात के अंधेरे में उनके ही घर में घुस कर उठा लिया गया. ट्रंप की भेजी हुई सेना मादुरो की पत्नी को भी बेडरूम से घसीटते हुए बाहर ले गई और गिरफ्तार करके अमेरिका ले आई. इस दौरान ट्रंप ने इस पूरे कारनामे ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ की कहानी भी शेयर की. इस कहानी में एक डीलेट पर सभी की सुई अटक गई. ट्रंप ने मादुरो के बेडरूम में मौजूद एक सीक्रेट रूम का जिक्र किया था, जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति अगर घुस जाते तो आज कहानी कुछ और होती. आगे जानें क्या है ये सीक्रेट रूम?
ट्रंप ने दी थी इस बंकर की हिंट
डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘मादुरो पागलों की तरह अपने ‘सेफ रूम’ की ओर भागे थे. वह ठोस स्टील से बना एक बेहद भारी और मोटा दरवाजा था, वो दरवाजे तक पहुंच गया था, उसने उसे बंद करने की कोशिश भी की, लेकिन हमारे कमांडो इतनी तेजी से उस पर झपटे कि उसे कुंडी लगाने का मौका ही नहीं मिला’. ट्रंप ने दावा किया कि अगर मादुरो उस स्टील के कमरे के अंदर खुद को बंद करने में कामयाब हो जाते, तो भी वे बच नहीं पाते. अमेरिकी सैनिक अपने साथ ‘मैसिव ब्लोटॉर्च’ लेकर गए थे, जो मोटे से मोटे दरवाजे को सेकेंड्स में काट सकती थी.
क्या है वेनेजुएला का ये टॉप सीक्रेट बंकर?





