Last Updated:
Philippines Earthquake News: फिलीपींस में जोरदार भूकंप आया है. फिलीपींस के बाकुलिन के लोगों ने भूंकप के झटके महसूस किए. यूएस जियोलॉजिकिल सर्वे के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.7 थी. फिलहाल, इस भूकंप में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
फिलीपींस में बुधवार को जोरदार भूकंप आया. Philippines Earthquake News: जापान के बाद अब फिलीपींस की धरती कांपी है. फिलीपींस में में आज यानी बुधवार को जोरदार भूकंप आया. यह भूकंप इतना भयंकर था कि लोग डरकर घरों से बाहर निकलकर भागने लगे. यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि बुधवार को फिलीपींस में बाकुलिन से 68 किमी (42 मील) पूर्व में भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई.
यूएस जियोलॉजिकिल सर्वे के मुताबिक, यब भूकंप धरती की गहराई से 10 किलोमीटर नीचे था. फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी फिवोल्क्स ने कहा कि समुद्र में आए इस भूकंप से नुकसान और आफ्टरशॉक्स की उम्मीद है. भूकंप से नुकसान या चोटों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
सुरिगाओ डेल सुर प्रांत के हिनाटुआन शहर के स्थानीय पुलिस प्रमुख जॉय मोनाटो ने कहा, ‘यह उतना तेज़ नहीं था, लेकिन लोग घबराकर बाहर भागे.’ बच्चे से लेकर जवान तक इस भूकंप के झटके से डरे और सहमे दिखे. फिलहाल, भूकंप से टेंशन बनी हुई है. बस राहत की बात है कि अभी तक सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है.
फिलीपींस से पहले मंगलवार को जापान में भूकंप आया था. पश्चिमी जापान में मंगलवार को शक्तिशाली भूकंप आया लेकिन इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और यह उत्तर-पश्चिमी जापान के शिमाने प्रांत में आया.
प्रांतीय राजधानी मात्सुए और तोत्तोरी प्रांत के कुछ शहर समेत आसपास के शहरों में सबसे अधिक झटके महसूस किए गए. एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में था.उसने साथ ही कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है.
भूकंप से जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है. परमाणु विनियमन प्राधिकरण ने कहा कि क्षेत्र में शिमाने परमाणु बिजली संयंत्र और एक संबंधित केंद्र में कोई असामान्यता नहीं पाई गई. जापान, प्रशांत के ‘रिंग ऑफ फायर’ कहलाने वाले क्षेत्र पर स्थित है जो भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
January 07, 2026, 09:13 IST





