विदेश » 400 KG gold Theft | Canada Gold Heist | 400 KG सोना ले उड़े चोर, कीमत 180 करोड़, कनाडा पुलिस ने एक को पकड़ा, दूसरा भारत में छुपा

400 KG gold Theft | Canada Gold Heist | 400 KG सोना ले उड़े चोर, कीमत 180 करोड़, कनाडा पुलिस ने एक को पकड़ा, दूसरा भारत में छुपा

Facebook
Twitter
WhatsApp

कनाडा पुलिस ने देश के इतिहास की सबसे बड़ी सोने की चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पील रीजनल पुलिस ने सोमवार को 43 वर्षीय अर्सलान चौधरी को टोरंटो एयरपोर्ट पर दुबई से आने वाली फ्लाइट से उतरते ही हिरासत में ले लिया. यह गिरफ्तारी ‘प्रोजेक्ट 24K’ जांच का हिस्सा है, जिसमें अप्रैल 2023 में टोरंटो एयरपोर्ट से 2 करोड़ डॉलर (करीब 180 करोड़ रुपये) से ज्यादा कीमत का करीब 400 किलो सोना चोरी कर लिया गया था. पुलिस ने इसके साथ ही आशंका जताई कि इस मामले का एक अहम आरोपी भारत में छिपा हो सकता है.

पील रीजनल पुलिस के अनुसार, अर्सलान चौधरी का कोई स्थायी पता नहीं है. उसे 5,000 डॉलर से ज्यादा की चोरी, अपराध से प्राप्त संपत्ति रखने और गंभीर अपराध की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. चौधरी दुबई से टोरंटो लौटा था, जहां से वह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

कैसे हुई थी सोने की सबसे बड़ी चोरी?

17 अप्रैल 2023 को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से एक फ्लाइट टोरंटो पहुंची थी, जिसके कार्गो में .9999 शुद्धता वाला करीब 400 किलोग्राम सोना लाया गया था. इस खेप में लगभग 6,600 सोने की छड़ें थीं, जिनकी कीमत 2 करोड़ डॉलर से अधिक आंकी गई थी. इसके अलावा करीब 25 लाख डॉलर की विदेशी मुद्रा भी कार्गो में शामिल थी.

फ्लाइट से उतारने के बाद इस कार्गो को एयरपोर्ट परिसर के एक अलग स्थान पर भेजा गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद इसके गायब होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच शुरू की.

कहां छिपा है मुख्य आरोपी?

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को आरोपी बनाया है या उनके खिलाफ वारंट जारी किए हैं. इनमें एक अहम नाम सिमरन प्रीत पनेसर का है. 33 वर्षीय पनेसर, ब्रैम्पटन का रहने वाला और एयर कनाडा का पूर्व कर्मचारी है. पुलिस का आरोप है कि उसने एयरलाइन सिस्टम में हेरफेर कर कार्गो की पहचान और दिशा बदलने में मदद की.

पुलिस का कहना है कि पनेसर के भारत में होने की आशंका है. उसे पिछले साल चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में एक किराए के फ्लैट में ट्रेस किया गया था. उसके खिलाफ पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी है.

पुलिस का सख्त संदेश

इस मामले में अब तक कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें आर्चित ग्रोवर को मई 2024 में भारत से लौटते समय पियर्सन एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. वहीं एयर कनाडा के पूर्व कर्मचारी परमपाल सिद्धू (54), अमित जलोटा (40), प्रसाद परमलिंगम (36), अली रज़ा (37), अम्माद चौधरी (43) और 27 वर्षीय ड्यूरांटे किंग-मक्लीन को गिरफ्तार किया गया है.

पील रीजनल पुलिस प्रमुख निशान दुरईअप्पा ने कहा कि यह जांच पुलिस की प्रतिबद्धता और पेशेवर क्षमता को दर्शाती है. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अपराधी चाहे दुनिया के किसी भी कोने में भागने की कोशिश करें, कानून के हाथ उनसे आगे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच अब भी जारी है और आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल सोना चोरी मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी