विदेश » Crane collapse derails train in Thailand | Thailand train accident | थाईलैंड में कैसे ट्रेन पर गिरी क्रेन, मच गई चीख-पुकार

Crane collapse derails train in Thailand | Thailand train accident | थाईलैंड में कैसे ट्रेन पर गिरी क्रेन, मच गई चीख-पुकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Crane collapse derails train in Thailand: थाईलैंड के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में आज यानी बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. पैसेंजर्स ट्रेन पर निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली क्रेन के गिर जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. नाखोन रत्चासिमा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, एक ‘एलिवेटेड हाई-स्पीड रेलवे’ के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही क्रेन बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही ट्रेन पर गिर गई. इस घटना के बाद चलती ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई.

रफ्तार में थी ट्रेन, आसमान से गिरी मौत, बिछ गईं लाशें; थाईलैंड हादसे की कहानीथाईलैंड के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को एक यात्री ट्रेन पर निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली क्रेन के गिर जाने से कम से कम 22 पैसेंजर्स की मौत हो गई. (फोटो- एक्स)

Crane collapse derails train in Thailand: थाईलैंड में आज यानी बुधवार की सुबह चीख-पुकार मच गई. एक पैसेंजर ट्रेन अपनी रफ्तार से चल रही थी. अचानक उसके ऊपर से एक क्रेन गिरती है. इसके बाद पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर जाते हैं. देखते ही देखते ट्रेन में आग लग जाती है और 22 लोग अपनी जान गंवा देते हैं. जिस क्रेन की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ, वह चीन के समर्थन वाले 5.4 अरब डॉलर के हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का हिस्सा थी. मतलब यह क्रेन हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के काम में लगी थी. यह हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट बैंकॉक को लाओस होते हुए कुनमिंग से जोड़ता है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने थाईलैंड ट्रेन हादसे की डिटेल शेयर की है. यह हादसा सुबह करीब 9 बजे नखोन राचासिमा प्रांत में हुआ. यह तब हुआ जब चीन समर्थित हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के निर्माण में इस्तेमाल हो रही क्रेन चलती ट्रेन पर गिर गई. ट्रेन ठीक-ठाक अपनी रफ्तार में चल रही थी. पैसेंजर्स को जरा भी आभास नहीं था कि ऊपर से मौत आ जाएगी. जैसे ही क्रेन ट्रेन पर गिरी, चीख-पुकार मच गई. कुछ देर तक तो लोगों को लगा कि ब्लास्ट हो गया.

कैसे मची चीख-पुकार

थाईलैंड ट्रेन हादसे पर अधिकारियों ने बताया कि क्रेन के ट्रेन से टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और उनमें आग लग गई. स्थानीय पुलिस प्रमुख थाचापोन चिनावोंग ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश और घायलों की मदद कर रहे हैं. माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.

कहां हुआ यह हादसा?

प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रेन बैंकॉक से उबोन राचाथानी जा रही थी. घटनास्थल से टेलीविजन फुटेज में आपातकालीन कर्मचारी मुड़े हुए लोहे के बीच भागते नजर आए, वहीं रंग-बिरंगी पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरकर एक तरफ पड़ी थी और डिब्बों से धुआं उठ रहा था.

कितने लोग थे सवार?

परिवहन मंत्री फिपात राचाकितप्रकार्न ने बताया कि ट्रेन में 195 यात्री सवार थे और मृतकों की पहचान की जा रही है. क्रेन चीन के बेल्ट एंड रोड कार्यक्रम के तहत 5.4 अरब डॉलर के हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का हिस्सा थी, जिसका लक्ष्य 2028 तक बैंकॉक से कुनमिंग तक का रूट पूरा करना है. थाईलैंड में औद्योगिक और निर्माण से जुड़े हादसे आम हैं, जिनका कारण अक्सर सुरक्षा मानकों की कमजोर निगरानी बताया जाता है. अधिकारियों ने बुधवार के इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

homeworld

रफ्तार में थी ट्रेन, आसमान से गिरी मौत, बिछ गईं लाशें; थाईलैंड हादसे की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी