व्यापार » Shadowfax Technologies IPO : ₹124 के शेयर पर दिख रहा ₹16 मुनाफा, क्‍या करती है कंपनी, जानिए

Shadowfax Technologies IPO : ₹124 के शेयर पर दिख रहा ₹16 मुनाफा, क्‍या करती है कंपनी, जानिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Shadowfax Technologies IPO- शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 20 जनवरी को खुलेगा और 22 को बंद होगा. ग्रे मार्केट में इश्‍यू के शेयर करीब 13 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. कंपनी के बाजार में लिस्‍ट होने से प्रमोटर्स को खूब फायदा होगा.

ख़बरें फटाफट

Shadowfax Technologies IPO :  ₹124 के शेयर पर दिख रहा ₹16 मुनाफाशैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है.

नई दिल्‍ली. लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज (Shadowfax Technologies) का आईपीओ (IPO) 20 जनवरी से खुलेगा. यह निवेश के लिए गुरुवार, 22 जनवरी तक खुला रहेगा. एंकर निवेशक इश्‍यू में सोमवार को बोली लगा सकेंगे. IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 23 जनवरी को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग 28 जनवरी को BSE और NSE पर होगी. यह पूरा ऑफर 1,907.27 करोड़ रुपये का है. IPO में 1000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे. साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ₹907 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा.

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है. आईपीओ के एक लॉट में 120 शेयर हैं और रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए आवेदन करना अनिवार्य है. इसका अर्थ है कि ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश राशि 14,880 रुपये होगी.

प्रमोटर को होगा खूब फायदा

कंपनी के प्रमोटर्स को इस लिस्टिंग से खूब फायदा होने वाला है. प्रमोटर अभिषेक बंसल और वैभव खंडेलवाल के पास कंपनी के 19 फीसदी शेयर है. अभिषेक शैडोफैक्स में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं. वैभव होल टाइम डायरेक्टर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं.
अभिषेक बंसल के पास 6.87 रुपये प्रति शेयर की औसत लागत पर 5.43 करोड़ शेयर हैं. इन शेयरों की कीमत पहले लगभग 37 करोड़ रुपये थी. अब 124 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर यह बढ़कर 674 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. वैभव खंडेलवाल के पास 4.23 करोड़ शेयर हैं. पहले उनकी हिस्सेदारी की कीमत 28 करोड़ रुपये थी लेकिन IPO के अपर प्राइस बैंड पर यह बढ़कर 524 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है.

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ जीएमपी

निवेशकों की नजर हमेशा आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर रहती है. ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट आईपीओवॉच.इन के अनुसार, शैडोफैक्स आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में 16 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. अगर ग्रे मार्केट के अनुमान के अनुसार ही लिस्टिंग होती है तो निवेशकों को करीब 13 फीसदी लिस्टिंग गेन हो सकता है.

कंपनी प्रोफाइल

2015 में बेंगलुरु से शुरू हुई यह कंपनी आज भारत की अग्रणी लॉजिस्टिक्स और ऑन-डिमांड डिलीवरी प्लेटफॉर्म बन चुकी है. अभिषेक बंसल, वैभव खंडेलवाल, प्रहर्ष चंद्रा और गौरव जैठलिया द्वारा स्थापित यह स्टार्टअप मुख्य रूप से ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स के लिए पार्सल डिलीवरी, हाइपरलोकल सर्विसेज, एक्‍सप्रेसवे पार्सल आदि सेवाएं उपलब्‍ध कराती है.

(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

homebusiness

Shadowfax Technologies IPO : ₹124 के शेयर पर दिख रहा ₹16 मुनाफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी