विदेश » कैसा है संयुक्त अरब अमीरात के सुल्तान का ग्रैंड पैलेस, 600 कमरे, गोल्ड के दरवाजे-दीवारें, 700 से ज्यादा कारें, 8 जेट्स

कैसा है संयुक्त अरब अमीरात के सुल्तान का ग्रैंड पैलेस, 600 कमरे, गोल्ड के दरवाजे-दीवारें, 700 से ज्यादा कारें, 8 जेट्स

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान 19 जनवरी को भारत दौरे पर आए. कई अहम समझौतों पर उनके और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हस्ताक्षर हुए. वैसे ये कहा जा सकता है कि खाड़ी देशों में संयुक्त अरब अमीरात असल मायनों में भारत के बहुत अच्छे मित्र राष्ट्र के तौर पर उभर रहा है. क्या आपको मालूम है कि शेख मोहम्मद बिन जायद कितनी शानदार लग्जरी लाइफ जीते हैं. उनका महल तो दुनियाभर में फेमस है.

इसे कसर अल वतन के नाम से जानते हैं. इसे “पैलेस ऑफ द नेशन” भी कहा जाता है. ये अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति का आधिकारिक महल है. यहीं उनका मुख्य कार्यालय और रहने का स्थान है. लेकिन ये पब्लिक के लिए भी टिकट पर खुला हुआ है. इसके ज्यादातर हिस्सों में घुमा जा सकता है बस कुछ हिस्सा अब भी प्राइवेट और सरकारी कामों के लिए रिजर्व रहता है.

यह एक बहुत भव्य और आधुनिक-अरबी स्टाइल का पैलेस है, जिसमें सफेद ग्रेनाइट और लाइमस्टोन की फेसेड है. ये बड़े सफेद गुंबद, विशाल कॉर्टयार्ड्स वाला ऐसा पैलेस है, जिसमें 600 कमरे हैं. दरवाजे और दीवारें 23 कैरेट गोल्ड से सजी हैं. इसकी डिजाइन मुगल-इंस्पायर्ड हैं.

इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका द ग्रेट हाल है, जो 100×100 मीटर का है. इसमें 60 मीटर ऊंचा सेंट्रल डोम है यानि करीब 6 मंजिला से भी ज्यादा. ये विश्व के सबसे बड़े गुंबदों में से एक है. इसमें 12 टन का क्रिस्टल चैंडेलियर बना हुआ है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

महल के प्रत्येक दरवाजे को बनाने में 350 घंटे लगे. यह ठोस मेपल की लकड़ी से बना है. क़सर अल वतन की फर्श पर 5,000 से अधिक ज्यामितीय और पुष्पीय पैटर्न नजर आते हैं, हर पैटर्न अद्वितीय है और पारंपरिक अरबी कला और प्रतीक से प्रेरित.

इसमें आते ही लोग इसकी खूबसूरती और बनावट देखकर ठगे से रह जाते हैं. इसका इंटीरियर बहुत भव्य है – मार्बल फ्लोर्स, इंट्रिकेट स्टोनवर्क, हैंडक्राफ्टेड डिटेल्स के साथ ब्लू-व्हाइट-येलो कलर थीम है, जो संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक रंग भी हैं. इस तरह की अलंकृत कारीगरी आसानी से नहीं मिलती. महल का बाहरी हिस्सा ग्रेनाइट और चूना पत्थर से बना है, जो सैकड़ों वर्षों तक टिका रहेगा. ये गर्मी को भी बाहर से परावर्तित कर देता है. नतीजतन अंदर का तापमान काफी सुखद रहता है.

पैलेस के चारों ओर भव्य गार्डन हैं. रोज इस महल और गार्डन की देखरेख, मेंटनेंस और सफाई होती है. हाईटेक सिस्टम इसके हर हिस्से में इस पर नजर रखने के साथ मेंटनेस का भी काम करता है. कम से कम एक हजार लोगों का स्टाफ इस पैलेस की सुरक्षा से लेकर इसकी हिफायत औऱ हाउस कीपिंग का काम करता है. हालांकि महल के कुल स्टाफ के आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं.

क़सर अल वतन पुस्तकालय में 40,000 से अधिक पुस्तकों का एक प्रभावशाली संग्रह है, जो पुरातत्व, इतिहास, संस्कृति, साहित्य और कला पर केंद्रित राष्ट्र के इतिहास का दस्तावेजीकरण करता है. 16 मिलियन से अधिक पुस्तकों का एक डिजिटल संग्रह भी उपलब्ध है.

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति एमबीजेड के 9 बायोलॉजिकल बच्चे हैं: 4 बेटे और 5 बेटियां. इसके अलावा, उन्होंने 2 बेटियों को गोद लिया है. उनके 22 से ज्यादा पोते-पोतियां भी हैं. MBZ फैमिली को बहुत प्राथमिकता देते हैं.

ये परिवार दुनिया का सबसे धनी परिवार है. उनकी पर्सनल नेट वर्थ ~$30 बिलियन है. जबकि फैमिली की वेल्थ $300 बिलियन से ज्यादा है. इसी महल में एमबीजेड की 700 से ज्यादा कारें खड़ी रहती हैं. तो महल में 8 प्राइवेट जेट्स हैं तो इससे सटे लहराते समुद्र में मेगा-यॉट्स भी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeknowledge

कैसा है यूएई प्रेसीडेंट का ग्रैंड पैलेस, 600 कमरे, सोने के दरवाजे, 700 कारें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी