विदेश » Plane crash news| Military Helicopter Mi-17 Crash | peru Chopper Wrecks | 15 Dead in peru | Peru flood update | पेरू मिलिट्री प्लेन क्रैश

Plane crash news| Military Helicopter Mi-17 Crash | peru Chopper Wrecks | 15 Dead in peru | Peru flood update | पेरू मिलिट्री प्लेन क्रैश

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15 जांबाज खुद मौत के आगोश में समा गए. भीषण बाढ़ और तबाही के बीच अरेकिपा इलाके में राहत कार्य में जुटा सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस दर्दनाक हादसे में चालक दल के 4 सदस्यों और 11 यात्रियों सहित कुल 15 लोगों की मौत हो गई है.

लोगों को बचाने जा रहा सेना का विमान Mi-17 क्रैश, मलबे से निकलीं 15 लाशेंZoom

पेरू में मिलिट्री विमान क्रैश (फोटो क्रेडिट- @ivancp25/X)

लीमा : पेरू से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. जहां लोगों की जान बचाने निकला एक मिलिट्री विमान क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि ये विमान ऐसी हालत में मिला है, जिसमें किसी का जिंदा बचना नामुमकिन था. इस विमान के जले हुए मलबे से 15 लाशें मिली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना का ये विमान, बाढ़ आपदा के बीच फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए निकला था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. इस क्रैश में पायलट, क्रू समेत हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई है.

Mi-17 हेलीकॉप्टर से टूट गया संपर्क

दरअसल, पेरू के अरेकिपा इलाके में कुदरत कहर बरपा रही है. यहां पर भीषण बाढ़ ने तबाही मचा रखी है और इसी आपदा के बीच फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही है. इन लोगों को निकालने के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया था, जिसमें 11 नागरिकों और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे. वायुसेना के मुताबिक, Mi-17 हेलीकॉप्टर ने रविवार दोपहर को उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका रेडियो संपर्क टूट गया. सोमवार को जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तो वहां मंजर बेहद खौफनाक था.

जले हुए मलबे से मिले 15 लोग

मलबे के बीच से 4 क्रू मेंबर्स और 11 यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं. यह क्रैश होकर हेलीकॉप्टर उन इलाकों में जा रहा था जहां बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और लोग मदद का इंतजार कर रहे थे.

पेरू में बाढ़ का कहर

बता दें कि पेरू के अरेकिपा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. सेना और वायुसेना दिन-रात राहत कार्यों में जुटी हुई हैं. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है क्योंकि ये वो लोग थे जो दूसरों की जान बचाने के लिए फरिश्ता बनकर निकले थे, लेकिन खुद मौत के आगोश में समा गए.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी