मनोरंजन » ‘मुझे लड़कियां पसंद नहीं’, श्रद्धा कपूर को जब प्यार में मिला रिजेक्शन, तीन शब्द सुनते ही भाग खड़ा हुआ था एक्टर

‘मुझे लड़कियां पसंद नहीं’, श्रद्धा कपूर को जब प्यार में मिला रिजेक्शन, तीन शब्द सुनते ही भाग खड़ा हुआ था एक्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड की ‘स्त्री’ यानी श्रद्धा कपूर आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं, लेकिन उनके बचपन का एक किस्सा बेहद मजेदार है. श्रद्धा ने खुद खुलासा किया था कि जब वह महज 8 साल की थीं, तब उन्होंने वरुण धवन को एक फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था. उन्होंने वरुण से अपने दिल की बात कही, लेकिन एक्टर ने बेहद मासूमियत के साथ प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था. आज यह रिजेक्शन दोनों के बीच एक यादगार और मजाकिया याद बन चुका है.

ख़बरें फटाफट

श्रद्धा को जब प्यार में मिला रिजेक्शन, तीन शब्द सुनते ही भाग गया था एक्टरZoom

श्रद्धा कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.

नई दिल्ली. श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री तो लाजवाब है ही, पर इनकी असल जिंदगी का एक किस्सा और भी दिलचस्प है. 3 मार्च 1987 को जन्मी श्रद्धा ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बचपन में उन्होंने वरुण को प्रपोज किया था. यह वाकया तब का है, जब दोनों महज 8 साल के थे. वे अपने पिताओं के साथ एक फिल्म के सेट पर गए थे और खेलते-खेलते एक पहाड़ी पर जा पहुंचे. उसी मासूमियत भरे माहौल में श्रद्धा ने वरुण के सामने अपने दिल की बात रखी थी, जो आज एक यादगार किस्सा बन चुका है.

इस दौरान श्रद्धा कपूर ने एक मजेदार आइडिया सोचा. उन्होंने वरुण धवन से कहा कि वह कुछ उल्टा बोलेगी और वरुण को उसे समझना होगा, श्रद्धा ने कहा- यू लव आई, जिसे उल्टा पढ़ने पर आई लव यू होता है. इस पर मासूम वरुण ने जवाब दिया कि मुझे लड़कियां पसंद नहीं हैं और तुरंत वहां से दौड़ते हुए भाग गए. यह किस्सा खुद श्रद्धा ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था. श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया और फिर ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्म में भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए.

साल 2010 में श्रद्धा कपूर ने किया था डेब्यू

श्रद्धा कपूर ने अपना फिल्मी करियर साल 2010 में रिलीज हुई ‘तीन पत्ती’ से शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने 2011 में ‘लव का द एंड’ में काम किया, लेकिन उनके करियर में बड़ा ब्रेक उस वक्त आया, जब उन्होंने मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म आशिकी 2 में काम किया. यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

आदित्य रॉय कपूर के साथ छा गई थी श्रद्धा की केमिस्ट्री

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे, जिन्होंने राहुल जयकर का किरदार निभाया और श्रद्धा ने आरोही शिरके का. कहानी एक सफल गायक राहुल से शुरू होती है, जो अपनी शराब की लत के कारण करियर खो देता है, लेकिन आरोही को एक बड़ी सिंगर बनाता है.

इन सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं श्रद्धा कपूर

इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को कई नामांकन भी मिले. उसके बाद श्रद्धा ने ‘एक विलेन’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बागी’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘स्त्री’, ‘छिछोरे’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों में काम किया. उनकी पिछली मूवी स्त्री 2 ने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी