मनोरंजन » श्रीदेवी की विरासत संभालेंगी खुशी कपूर, मां की आखिरी फिल्म के सीक्वल में हुई एंट्री, पिता बोनी लगाएंगे करोड़ों

श्रीदेवी की विरासत संभालेंगी खुशी कपूर, मां की आखिरी फिल्म के सीक्वल में हुई एंट्री, पिता बोनी लगाएंगे करोड़ों

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

साल 2017 में आई बॉलीवुड की थ्रिलर ‘मॉम’ श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी. इस फिल्म में आखिरी बार बॉलीवुड की ‘चांदनी’ को लीड रोल में देखा गया था. हालांकि साल 2018 में वो शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘जीरो’ में कैमियो में नजर आई थीं.

साल 2017 में आई श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ एक जबरदस्त थ्रिलर थी जिसमें एक मां की लड़ाई को दिखाया गया था. ‘भगवान हर जगह नहीं हो सकता है इसलिए उसने मां को बनाया है’ फिल्म का ये डायलॉग आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है.

साल 2017 में आई श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ एक जबरदस्त थ्रिलर थी जिसमें एक मां की लड़ाई को दिखाया गया था. ‘भगवान हर जगह नहीं हो सकता है इसलिए उसने मां को बनाया है’ फिल्म का ये डायलॉग आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है.

बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट होने के साथ ही इसमें श्रीदेवी के अभिनय को भी काफी सराहा गया था. फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था, लेकिन दुर्भाग्य ऐसा कि वो इस अवॉर्ड को लेने के लिए दुनिया में नहीं थीं.फोटो साभार इंस्टाग्राम khushikapoor)

श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें मॉम के लिए मरणोपरांत नेशनल अवॉर्ड मिला था जिसे उनके पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों-खुशी और जाह्नवी ने रिसीव किया था. अब करीबन 9 साल बाद फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है जिसमें श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर लीड रोल अदा करेंगी.फोटो साभार इंस्टाग्राम khushikapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मॉम का सीक्वल बनने जा रहा है जिसमें खुशी कपूर लीड रोल अदा करेंगी. इस पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म को सफल बनाने के लिए बोनी कपूर इसपर करोड़ों रुपए लगा रहे हैं.फोटो साभार इंस्टाग्राम khushikapoor)

बोनी कपूर मॉम 2 के प्रोडक्शन की कमान संभालेंगे. इसके निर्देशन के लिए गिरीश कोहली पर भरोसा जताया गया है. साल 2017 में आई फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया था.फोटो साभार इंस्टाग्राम khushikapoor)

मॉम 2 में जीशू सेनगुप्ता, करिश्मा तन्ना समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं. बोनी कपूर के साथ ही अक्षय पुरी अपकमिंग सीक्वल फिल्म मॉम 2 का निर्देशन करने जा रहे हैं. ये फिल्म इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसकी शूटिंग नोएडा फिल्म सिटी में होने वाली है.फोटो साभार इंस्टाग्राम khushikapoor)

नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी की स्थापना के बाद बोनी कपूर की ये फिल्म यहां शूट होने वाली पहली मूवी है. ये यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थापित है.

नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी की स्थापना के बाद बोनी कपूर की ये फिल्म यहां शूट होने वाली पहली मूवी है. ये यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थापित है. इस फिल्म सिटी में बोनी कपूर ने काफी निवेश किया है.

‘मॉम’ (2017) दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आखिरी फिल्मों में से एक मानी जाती है. यह एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा फिल्म थी, जिसे रवि उदयावर ने डायरेक्ट किया था और इसे बोनी कपूर, जी. सुनील मनचंदा, गौरी शिंदे और अनिल नायडू ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म 7 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी