मनोरंजन » अंटार्कटिका में साथ दिखेंगे प्रियंका–महेश बाबू! राजामौली की ‘वाराणसी’ रचने जा रही इतिहास, क्या बनेगा नया रिकॉर्ड?

अंटार्कटिका में साथ दिखेंगे प्रियंका–महेश बाबू! राजामौली की ‘वाराणसी’ रचने जा रही इतिहास, क्या बनेगा नया रिकॉर्ड?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रिलीज से एक साल पहले ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ सुर्खियों में छा गई है. अफ्रीका में लंबी शूटिंग के बाद अब पूरी टीम अंटार्कटिका का रुख करने जा रही है. अगर सब तय योजना के मुताबिक हुआ, तो यह फिल्म बर्फीले महाद्वीप में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी. इसी खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के रोल को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड हैं.

SS Rajamouli’s Varanasi Makes History Before Its Release

नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. भारी भरकम बजट में बन रही ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक साबित होगी.

SS Rajamouli’s Varanasi Makes History Before Its Release

एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है. प्रियंका और महेश बाबू की वाराणसी’ अगले साल अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में बहुत कुछ ऐसा होने वाला है, जो फिल्मी इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ, इस खबर की पुष्टि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर महेश बाबू के साथ हुई बातचीत में की.

SS Rajamouli’s Varanasi Makes History Before Its Release

महेश बाबू ने मजाकिया अंदाज में प्रियंका की हॉलीवुड एक्शन फिल्म ‘द ब्लफ’ में उनकी परफॉर्मेंस को लेकर भी बात की. उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की. महेश बाबू ने एक्स पर लिखा, ‘#TheBluff एक बेहतरीन फिल्म है, फिल्म में एक्शन और इमोशंस कूट-कूट कर भरा है. प्रियंका ने भी अपनी काम से हैरान किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

SS Rajamouli’s Varanasi Makes History Before Its Release

महेश बाबू से अपनी तारीफ सुनकर प्रियंका भी कहा चुप रहने वाली थीं, उन्होंने अपने को-स्टार की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘थैंक यू माय फ्रेंड. अंटार्कटिका में मिलते हैं.’ दोनों की इस बातचीत से ये सामने आता है कि फिल्म की टीम साउथ पोल में फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग करने जाने वाली है.

SS Rajamouli’s Varanasi Makes History Before Its Release

यहां ये साफ नहीं है कि टीप यहां शूटिंग शून्य से नीचे तापमान और खराब मौसम के बीच कब और कब तक शूटिंग करनी पड़ सकती है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शूटिंग रॉस आइस शेल्फ पर होगी, टीजर में और ट्रेलर में भी फैंस को इसकी झलक देखने को मिली थी.

SS Rajamouli’s Varanasi Makes History Before Its Release

ट्रेलर के हिसाब से फिल्म में जो लोकेशन दिखाई गई है, यह एक टाइम-ट्रैवल और दुनिया भर में घूमने वाला एडवेंचर की तरह है. फिल्म की कहानी में लीड रोल निभाने वाले बर्फ के नीचे दब चुकी एक प्राचीन सभ्यता को तलाशते नजर आएंगे. . (Image: IMDb)

SS Rajamouli’s Varanasi Makes History Before Its Release

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो महेश बाबू और प्रियंका की ‘वाराणसी’ अंटार्कटिका में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है.इससे पहले वहां सिर्फ पांच फिल्मों की ही शूटिंग हुई है. इनमें ‘द थिंग’, ‘अंटार्कटिका: ए ईयर ऑन आइस’ और ‘एट बिलो’, ‘एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड’ जैसी फिल्में हैं. (Image: IMDb)

SS Rajamouli’s Varanasi Makes History Before Its Release

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ‘द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन’ में बताया था कि अब तक फिल्म की 14 महीने की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है. फिलहाल छ महीने और फिल्म पर काम चल रहा है. फिल्म अगले साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी