मनोरंजन » ‘बैग पैक हैं, भारत छोड़ रही हूं’, खामेनेई की मौत के बाद ईरान वापस जा रहीं मंदाना करीमी, कहा- इंडिया ने धोखा दिया

‘बैग पैक हैं, भारत छोड़ रही हूं’, खामेनेई की मौत के बाद ईरान वापस जा रहीं मंदाना करीमी, कहा- इंडिया ने धोखा दिया

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बिग बॉस 9 की चर्चित कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने हाल ही में अपने भारत छोड़ने के फैसले का खुलासा किया है. ईरान में जन्मीं मंदाना, लंबे समय से भारत में रह रही हैं. ईरानी मूल की मंदाना पिछले कई सालों से मुंबई में रहकर फिल्मों और मॉडलिंग में अपनी पहचान बना चुकी हैं. हालांकि, अब उन्होंने कहा है कि उनका भारत से रिश्ता टूट गया है और वह अपने वतन ईरान लौटने की योजना बना रही हैं. उन्होंने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अगर वहां का शासन बदलता है तो वे तुरंत अपने वतन लौट जाएंगी.

अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने मध्य पूर्व के कई देशों पर जवाबी हमले किए थे, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. इस घटना ने ईरान में मिश्रित प्रतिक्रियाएं पैदा कीं और अब मंदाना करीमी जैसी हस्तियां अपने भविष्य पर विचार कर रही हैं.

‘स्वतंत्र ईरान की कल्पना करती हूं ‘

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में मंदाना ने ईरान को लेकर कहा, ‘मैं एक ऐसे स्वतंत्र ईरान की कल्पना करती हूं जहां महिलाएं जो चाहें वह कर सकें, जो चाहें वह पहन सकें और जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहें, वहां जा सकें. मैं एक ऐसे ईरान को देखती हूं जो मध्य पूर्व के साथ अच्छे संबंध रखे, जहां हम किसी के लिए खतरा न हों, बल्कि क्षेत्र को मजबूत बनाने वाली राष्ट्र हों.’

‘बैग पैक हैं और भारत भी छोड़ रही हूं’

उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे ही वे घोषणा करेंगे कि यह शासन खत्म हो गया है, मैं चली जाऊंगी. वैसे भी, मेरे बैग पैक हैं और मैं भारत भी छोड़ रही हूं. यह प्लानिंग है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भारत से ब्रेकअप कर रही हूं.’

‘भारत में मेरी आवाज नहीं’

मंदाना ने भारत में अपने एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की. वे बताती हैं कि वे बहुत कम उम्र में भारत आई थीं और यहां से उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग करियर मिला, साथ ही प्यार और दोस्त भी. लेकिन अब उन्हें लगता है कि भारत में उनकी आवाज नहीं है. पिछले दो महीनों में ईरान के मौजूदा शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के बाद मुंबई में उन्होंने कई ‘तथाकथित’ दोस्त खो दिए’.

‘भारत ने मुझे धोखा दिया है’

उन्होंने कहा कि इन पिछले दो महीनों में मैंने मुंबई में इतना अकेला कभी महसूस नहीं किया. मेरे यहां बहुत सारे दोस्त हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, मैं विरोध प्रदर्शनों में गई और ईरान के बारे में इतनी खुलकर बोली कि मैंने कई दोस्त खो दिए. मुझे लगता है कि भारत ने मुझे किसी तरह धोखा दिया है. भारत ने मुझे जो देना था, वह दिया और अब आगे बढ़ने का समय है और उम्मीद है कि मैं ईरान जाऊंगी.’

ईरान में मची है राजनीतिक उथल-पुथल

मंदाना की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब ईरान में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है. खामेनेई की मौत के 24 घंटे बाद ईरान ने उनके उत्तराधिकारी की घोषणा की, लेकिन मंदाना को लगता है कि असली बदलाव अभी बाकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी