मनोरंजन » रजनीकांत ने रिजेक्ट की फिल्म, महाभारत के ‘भीष्म पितामह’ ने लपका रोल, हीरो को तो पहननी पड़ी थी बिकिनी

रजनीकांत ने रिजेक्ट की फिल्म, महाभारत के ‘भीष्म पितामह’ ने लपका रोल, हीरो को तो पहननी पड़ी थी बिकिनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आज के दौर में जब सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्मों की बात होती है तो सबसे पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, फाइटर, स्काई फोर्स या बॉर्डर जैसी फिल्मों का नाम याद आता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी पर बनी पहली फिल्म 1992 में आई थी, जिसका नाम था तहलका.

नई दिल्ली. इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था. 7 मार्च को वह अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन तहलका उनके लिए खास रही क्योंकि इसमें उस दौर के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे.

इस फिल्म में धर्मेंद्र, नसीरुद्दीन शाह, मुकेश खन्ना, शम्मी कपूर, आदित्य पंचोली, प्रेम चोपड़ा और अमरीश पुरी जैसे कलाकार थे. इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म की कास्टिंग करना निर्देशक के लिए आसान नहीं था.

rajinikanth Birthday

दरअसल, फिल्म में मेजर कृष्ण राव का रोल पहले रजनीकांत को ऑफर किया गया था और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी थी. लेकिन उसी समय साउथ फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशकों की हड़ताल हो गई. इसकी वजह से रजनीकांत ने शूटिंग जून के बाद करने की बात कही. वहीं अनिल शर्मा को फिल्म की शूटिंग बर्फबारी के मौसम में करनी थी, इसलिए आखिरकार रजनीकांत को फिल्म से पीछे हटना पड़ा. इसके बाद यह रोल मुकेश खन्ना को मिला.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनिल शर्मा उस समय महाभारत धारावाहिक के बड़े प्रशंसक थे. भीष्म पितामह के किरदार में मुकेश खन्ना पहले ही घर-घर में मशहूर हो चुके थे. उनकी दमदार आवाज और डायलॉग डिलीवरी को देखते हुए अनिल शर्मा ने उन्हें मेजर कृष्ण राव का किरदार दे दिया. शूटिंग के पहले ही दिन मुकेश खन्ना ने अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित कर दिया.

naseeruddin, shah rukh khan, akshay kumar, naseeruddin dig on shah rukh khan, naseeruddin shah and akshay kumar, shah rukh khan naseeruddin shah Films, naseeruddin shah and akshay kumar Films , नसीरुद्दीन शाह , अक्षय कुमार, शाहरुख खान

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग भी काफी पसंद की गई. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बिना स्क्रिप्ट सुने ही हां कर दी थी. इसकी वजह थे धर्मेंद्र. एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि धर्मेंद्र के साथ काम करना अपने आप में मजेदार अनुभव होता है और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है.

A Wednesday 2008 Neeraj Pandey, Neeraj Pandey A Wednesday 2008 film, Neeraj Pandey cult movies, A Wednesday 2008 film naseeruddin shah, A Wednesday 2008 film anupam kher, A Wednesday 2008 film story, A Wednesday 2008 film cast, A Wednesday 2008 film budget, A Wednesday 2008 movie box office collection, A Wednesday 2008 movie villain, a wednesday 2008 full movie, a wednesday watch online, a wednesday director, a wednesday 2008 cult movie, a Wednesday true story, Which Ott is a Wednesday movie on, Wednesday movie worth watching, a thursday story summary, a wednesday naseeruddin shah movie, a wednesday movie anupam kher

फिल्म का एक और किस्सा भी काफी दिलचस्प है. बताया जाता है कि नसीरुद्दीन शाह हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने फिल्म में स्विमसूट पहनने से परहेज नहीं किया. इतना ही नहीं, जावेद जाफरी और आदित्य पंचोली ने भी सीन की जरूरत के मुताबिक स्विमसूट पहनकर लड़की का गेटअप लिया था.

sarfarosh movie aamir khan, sarfarosh movie cast, sarfarosh movie hit or flop, sarfarosh movie collection, krish movie villain, sarfarosh movie cast, sarfarosh movie budget, sarfarosh movie collection, naseeruddin shah villain roles, naseeruddin shah as villain movies, aamir khan sarfarosh movie, sarfarosh movie aamir khan ki, sarfarosh movie villain, sarfarosh movie director, sarfarosh movie story in hindi, sarfarosh movie actress name, sarfarosh movie shooting location, aamir khan sarfarosh movie name

90 के दशक में ऐसे सीन के लिए कलाकारों को मनाना आसान नहीं होता था. लेकिन नसीरुद्दीन शाह का कहना था कि जब वह किसी किरदार के लिए फकीर के फटे कपड़े पहन सकते हैं, तो बिकिनी पहनने में क्या दिक्कत है.

कलाकारों की इसी लगन और मेहनत का असर था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी तहलका ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी