Last Updated:
पटौदी खानदान के चश्म-ओ-चिराग इब्राहिम अली खान के जन्मदिन पर उनके परिवार ने पुरानी यादें साझा करके उन्हें खास महसूस कराया. उनकी बुआ सबा पटौदी ने एक भावुक पोस्ट में इब्राहिम की तुलना उनके दादा, दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से करते हुए उन्हें अपनी मजबूती और हंसी में ‘अब्बा’ की इमेज बताया. इब्राहिम का अभिनय का सफर महज 7 साल की उम्र में फिल्म ‘टशन’ से शुरू हुआ था. करियर की शुरुआती चुनौतियों के बाद, उन्हें ‘सरजमीं’ में उनके काम के लिए काफी सराहना मिली है. अभिनय से पहले उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में असिस्टेंट निर्देशक के रूप में भी अनुभव हासिल किया.

सैफ अली खान के लाडले अभी एक्टिंग में खास मुकाम हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.
नई जिल्ली: सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उनकी फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर रिस्पॉन्स थोड़ा ठंडा रहा था, लेकिन कायोज ईरानी की फिल्म ‘सरजमीं’ में उनके काम की काफी तारीफ हुई है. फिल्म में उन्होंने पृथ्वीराज सुकुमारन के बेटे का रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. फैंस को उम्मीद है कि इब्राहिम अपने दादा और पिता की विरासत को फिल्मी पर्दे पर बखूबी आगे ले जाएंगे. फिलहाल, इब्राहिम का पूरा सोशल मीडिया फीड जन्मदिन की शुभकामनाओं और पटौदी परिवार की पुरानी यादों से गुलजार है.
इब्राहिम अली खान के मन में एक्टिंग का बीज बचपन में ही पड़ गया था. उन्होंने महज सात साल की उम्र में फिल्म ‘टशन’ में अपने पिता के किरदार के बचपन का रोल प्ले किया था. विकीपीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान बताते हैं कि जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई और इसे खराब रिव्यू मिले, तो इब्राहिम काफी मायूस हो गए थे. गौरतलब है कि उन्होंने साल 2023 में करण जौहर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. दिलचस्प बात यह है कि इसी फिल्म में उनकी बहन सारा अली खान का भी एक स्पेशल अपीयरेंस था.
पटौदी खानदान के लाडले इब्राहिम अली खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर पूरा परिवार उन पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. इब्राहिम की बड़ी बुआ सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम पर उनके बचपन की बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है. सबा ने इब्राहिम को अपना ‘सुपरहीरो’ बताया और कहा कि वह उनके लिए भाई, भतीजे और बेटे जैसे हैं. सबा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इब्राहिम के भविष्य के लिए ढेर सारी दुआएं मांगी हैं और उन्हें परिवार का चमकता हुआ सितारा बताया है.
क्रिकेटर मंसूर अली खान की याद दिलाते हैं इब्राहिम
सबा पटौदी के पोस्ट की सबसे खास बात वह रही जहां उन्होंने इब्राहिम की तुलना उनके दादा यानी महान क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से की. सबा ने लिखा कि इब्राहिम का आकर्षण, उनकी मजबूती और हंसमुख स्वभाव बिल्कुल उनके ‘अब्बा’ की याद दिलाता है. उन्होंने दुआ की कि इब्राहिम अपने दादा की तरह ही सफल और विनम्र बने रहें. सिर्फ सबा ही नहीं, इब्राहिम की छोटी बुआ सोहा अली खान ने भी उन्हें विश किया, वहीं उनकी ‘बेबो’ मां यानी करीना कपूर खान ने इब्राहिम को ‘बिग ब्रो’ और ‘सबसे सुंदर लड़का’ बताते हुए उनके जन्मदिन को और भी स्पेशल बना दिया.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
March 05, 2026, 17:05 IST





