मनोरंजन » कौन हैं अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी? 24 की उम्र में शादी, 21 साल बाद गुपचुप लिया तलाक, फिर बोले- जल्दीबाजी हुई

कौन हैं अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी? 24 की उम्र में शादी, 21 साल बाद गुपचुप लिया तलाक, फिर बोले- जल्दीबाजी हुई

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइलिश पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रही है. खासकर उनकी पहली शादी और उसके बाद हुए तलाक ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं. बहुत कम लोग जानते हैं कि अर्जुन रामपाल ने सिर्फ 24 साल की उम्र में शादी कर ली थी, लेकिन यह रिश्ता करीब 21 साल बाद टूट गया.

53 साल अर्जुन रामपाल को भरी जवानी में प्यार हुआ. 1986 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वालीं 80-90 के दशक की सुपर मॉडल रही मेहर जेसिया से उन्हें प्यार हुआ और ये प्यार शादी तक जा पहुंचा.

कौन हैं अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी?

मेहर जेसिया ने इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाया. मेहर पारसी कम्युनिटी से हैं और उनकी खूबसूरती, स्टाइल और पर्सनैलिटी ने उन्हें मॉडलिंग इंडस्ट्री में क्वीन बना दिया. अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की मुलाकात 90 के दशक के मिड में मुंबई के मॉडलिंग सर्कल में हुई. दोनों ही मॉडलिंग बैकग्राउंड से थे. अर्जुन उस समय युवा और एंबिशियस थे, जबकि मेहर पहले से ही एस्टेब्लिश्ड नाम थीं. दोनों को एक-दूसरे में प्यार हो गया और 1998 में उन्होंने शादी रचाई.

दो बच्चे होने के बाद रिश्ते में आने लगी दरारें

शादी के वक्त अर्जुन की उम्र महज 24 साल थी. मेहर जेसिया मशहूर बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं. शादी के बाद दोनों ने साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस ‘चेजिंग गणेशा फिल्म्स’ शुरू किया. उनकी पहली फिल्म ‘आई सी यू’ थी, जिसमें अर्जुन ने काम किया. कपल दो बच्चों के मम्मी-पापा बने बेटी माहिका और मायरा. मेहर और अर्जुन ने पारिवारिक जीवन को प्रायोरिटी दी, लेकिन रिश्ते में दरारें आने लगीं. कई सालों तक अलग-अलग रहने की खबरों के बाद आखिरकार 2018 में अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने अलग होने की घोषणा कर दी. इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. दिलचस्प बात यह रही कि यह पूरा मामला काफी शांत और निजी तरीके से सुलझाया गया, जिससे इसे ‘सीक्रेट तलाक’ भी कहा गया.

दोनों अब अपनी जिंदगी में आगे-आगे बढ़ गए हैं.

2018 में जारी किया था जॉइंट स्टेटमेंट

2018 में दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की घोषणा की. स्टेटमेंट में लिखा, ’20 साल की खूबसूरत यात्रा के बाद हम अलग हो रहे हैं. ये फैसला आपसी समझ से लिया गया है. हमारी दो बेटियां हमारी प्राथमिकता हैं और हम उनके लिए अच्छे पैरेंट्स बने रहेंगे.’ तलाक की प्रक्रिया 2019 में पूरी हुई. बांद्रा फैमिली कोर्ट ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत तलाक मंजूर किया. बेटियां मां मेहर के साथ रहती हैं, लेकिन अर्जुन उनसे बहुत क्लोज हैं.

‘जल्दबाजी में की शादी’

तलाक के बाद एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की. अर्जुन ने कबूला कि वो बहुत छोटी उम्र में शादी कर बैठे. उन्होंने कहा था, ‘मैं 24 साल का था जब शादी की. बहुत जल्दीबाजी हुई. मर्द देर से मैच्योर होते हैं, महिलाएं जल्दी. मैं ब्रोकन होम से आया था, इसलिए शादी को सफल बनाने की कोशिश में लगा, लेकिन गलतियां हुईं. आज मैं रिस्पॉन्सिबिलिटी लेता हूं.’

खत्म किया रिश्ता लेकिन परिवार को दी प्राथमिकता

तलाक के बाद अर्जुन रामपाल की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ. वह मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिश्ते में हैं और दोनों के दो बेटा भी है. अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की कहानी बॉलीवुड की उन रिश्तों में गिनी जाती है, जहां प्यार से शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक चला, लेकिन अंत में दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुन लिए. इसके बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को गरिमा के साथ खत्म किया और परिवार को प्राथमिकता दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी