Last Updated:
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंढोक की शादी में पहुंचे. वेडिंग वेन्यू में एंट्री करने से दोनों ने पैपराजी को फोटो के लिए पोज दिए. इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए. दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है. सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और अभिषेक का वीडियो वायरल हो रहा है. शादी में शाहरुख खान अपनी बेटी और पत्नी के साथ शामिल हुए.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन पोज देते हुए. (फोटो साभारः विरल भयानी)
मुंबई. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और बिजनेसमैन सानिया चंढोक की शादी 5 मार्च 2026 को मुंबई में हुई. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए. अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे. शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना के साथ शादी में शामिल हुए. वहीं, स्टार कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे. अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री से सबसे पहले मेहमानों में शामिल हुए हैं जो अर्जुन और सानिया की शादी में पहुंचे हैं.
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंढोक की शादी के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने हल्के नीले रंग का भारी कढ़ाई वाला सूट पहना था. ऐश्वर्या ने अपने बाल खुले रखे, खूबसूरत ज्वेलरी पहनी और एक चमकदार क्लच कैरी किया जिससे उनका लुक और भी खास नजर आया. वहीं, अभिषेक बच्चन ने सफेद पैंट और काले बंदगला में अपनी पत्नी के लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट किया.
View this post on Instagram





