Last Updated:
भारतीय रैपर बादशाह 22 मार्च को लंदन के मशहूर कॉन्सर्ट वेन्यू ‘द O2’ एरीना में परफॉर्म करने वाले हैं. वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय रैपर बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं. शो से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह O2 एरीना के बाहर खड़े नजर आए और लिखा कि अभी अंदर नहीं जाने दिया गया, लेकिन 22 मार्च को वो 20 हजार फैंस के साथ एंट्री करेंगे. वीडियो पर फैंस और सेलेब्रिटीज जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और इस ग्रैंड शो से पहले बादशाह का हौसला बढ़ा रहे हैं.

22 मार्च को बादशाह लंदन में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं.
नई दिल्ली. भारतीय रैपर बादशाह 22 मार्च को एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहे हैं. वह लंदन के मशहूर कॉन्सर्ट वेन्यू द O2 एरीना (The O2 Arena) में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय रैपर बनने वाले हैं. इस बड़े शो से पहले सिंगर के साथ ही फैंस का उत्साह अपने चरम पर है. लेकिन इस बीच बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि आखिर ये कॉन्सर्ट उनके लिए इतना मायने क्यों रखता है और ये मुकाम इतना खास क्यों होने वाला है.
3 मार्च को बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह लंदन के O2 एरीना के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं. वीडियो में वेन्यू के दरवाजे बंद दिखाई दे रहे हैं और बादशाह मजाकिया अंदाज में परेशान होते नजर आते हैं. उन्होंने नीले और लाल रंग की जैकेट के साथ ट्रैक पैंट पहनी हुई है.
22 मार्च को लंदन में है बादशाह का शो
वीडियो पर टेक्स्ट में उन्होंने लिखा, ‘अंदर घुसने नहीं दिया, अब 22 मार्च को 20,000 की फैमिली के साथ घुसूंगा’. वहीं कैप्शन में उन्होंने फैंस को संबोधित करते हुए लिखा, ‘लंदन, इज्जत का सवाल है. 22 मार्च – O2. टिकट्स का लिंक बायो में है’. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने आने वाले शो को लेकर उत्साह भी जाहिर किया और फैंस को शो में शामिल होने के लिए इनवाइट किया.
View this post on Instagram





