मनोरंजन » वो बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिसने 9 साल में की सिर्फ 8 फिल्में, क्रिकेटर संग बसाया घर, एक्टिंग छोड़ संभाल रही बच्चे

वो बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिसने 9 साल में की सिर्फ 8 फिल्में, क्रिकेटर संग बसाया घर, एक्टिंग छोड़ संभाल रही बच्चे

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Hazel Keech’s Movies: फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर के मुकाबले एक्ट्रेसेज का करियर बहुत छोटा होता है. ऐसे कई उदाहरण इंडस्ट्री में देखने को मिल जाएंगे. असिन, भाग्यश्री समेत इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी. हालांकि, कई एक्ट्रेसेज ने सालों बाद कमबैक किया.

Hazel Keech Yuvraj Singh

‘गजनी’ फेम आसिन, नीतू कपूर और जया बच्चन समेत ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने शादी के तुरंत बाद एक्टिंग छोड़ दी. आसिन ने तो कमबैक नहीं किया, लेकिन जया और नीतू ने लंबे अरसे बाद कमबैक किया. यहां हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 29 की उम्र में क्रिकेटर संग शादी की और एक्टिंग छोड़ दी और अब दो बच्चों को संभाल रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @hazelkeechofficial)

Hazel Keech Yuvraj

इस एक्ट्रेस ने साल 20 की उम्र में ‘बिल्ला’ से तमिल डेब्यू किया. इसके बाद साल 2011 में आई ‘बॉडीगार्ड’ से बॉलीवु़ डेब्यू किया. फिल्म में वह करीना कपूर खान की सहेली के रोल में थीं. सलमान खान स्टारर यह फिल्म हिट हुई. आप इस एक्ट्रेस का नाम समझ ही गए होंगे. अगर नहीं, तो बता दें हम हेजल कीच की बात कर रहे है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @hazelkeechofficial)

Hazel Keech Yuvraj Singh

हेजल कीच ने 2002-05 के बीच आई 3 ‘हैरी पॉटर’ फ्रेंचाइजी में स्टुडेंट का रोल भी निभाया. हेजल को ‘बॉडीगार्ड’ से पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन आगे आने वाली फिल्मों में उन्होंने सिर्फ आइटम नंबर ही किया. हेजल ने ‘बॉडीगार्ड’ के बाद ‘मेक्सिमम’, ‘कृष्णनम वंदे जगदगुरुम’, ‘हीर एंड हीरो’, ‘धरम संकट में’ और ‘बांके की क्रेजी बारात’ में सिर्फ आइटम नंबर किए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @hazelkeechofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Hazel Keech Yuvraj Singh

हेजल कीच ने साल 2012-13 में कृष्णा अभिषेक के साथ कॉमेडी सर्कस में बतौर कंटस्टेंट पार्टिसिपेट किया. वहीं, ‘झलक दिखलाजा 6’ और ‘बिग बॉस 7’ में पार्टिसिपेट किया. ‘बिग बॉस 7’ से वह एक हफ्ते में ही एविक्ट हो गईं.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @hazelkeechofficial)

Hazel Keech Yuvraj Singh

हेजल कीच मूल रूप से ब्रिटेन की रहने वाली हैं. 28 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने नवंबर 2015 में क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ सगाई की. इसके ठीक एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली. हेजल ने अपना नम बदल गरुबसंत कौर रख दिया. एबीपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेजल को यह नाम पंजाबी धर्मगुरु बलविंदर सिंह ने दिया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @hazelkeechofficial)

Hazel Keech Yuvraj Singh

हेजल कीच ने युवराज से सगाई के बाद ही इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. उन्होंने अबतक कमबैक नहीं किया है. शादी के 6 साल बाद जनवरी 2022 में हेजल ने बेटे ओरियन को जन्म दिया. इसके 1 साल बाद हेजल ने बेटी ऑरा को 17 जुलाई को जन्म दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @hazelkeechofficial)

Hazel Keech Yuvraj Singh

साल 2019 में हेजल कीच ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह काम कर रही थीं, तब गंभीर डिप्रेशन से जूझ रही थीं और आत्महत्या के विचार भी आए थे. इसी वजह से उन्होंने दूसरों की मदद के लिए साइकोथेरेपी में डिप्लोमा किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @hazelkeechofficial)

Hazel Keech Yuvraj Singh

हेजल कीच ने शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली है. बच्चों और परिवार के साथ समय बिताती हैं. हालांकि कभी-कभी मीडिया इवेंट्स और थिएटर में नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों और पति युवराज सिंह के साथ वाली तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @hazelkeechofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी