मनोरंजन » ‘भारत अब घर जैसा नहीं लगता’, मंदाना करीमी फिर बोलीं- इंडिया छोड़ रही हूं पर ईरान नहीं जाऊंगी

‘भारत अब घर जैसा नहीं लगता’, मंदाना करीमी फिर बोलीं- इंडिया छोड़ रही हूं पर ईरान नहीं जाऊंगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ईरान में जन्मीं एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कहा कि अब उन्हें भारत पहले जैसा ‘घर’ नहीं लगता. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भारत छोड़ने की योजना बना रही हैं, लेकिन ईरान वापस नहीं जा सकतीं क्योंकि वहां उन्हें करीब दस साल पहले ही बैन कर दिया गया था. मंदाना ने कहा कि उनके इंटरव्यू के कुछ हिस्सों को गलत तरीके से पेश किया गया, इसलिए उन्होंने खुद सामने आकर अपनी बात साफ करना जरूरी समझा.

ख़बरें फटाफट

'भारत अब घर जैसा नहीं लगता', मंदाना करीमी फिर बोलीं- इंडिया छोड़ रही हूं पर...Zoom

मंदाना करीमी वीडियो शेयर कर कहा कि वह भारत छोड़ रही हैं.

नई दिल्ली. ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हमले के बाद ईरान की स्थिति पर उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखी है. पिछले हफ्ते अमेरिका और इजराइल की संयुक्त मिसाइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद वहां युद्ध छिड़ गया है. अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हमले के बाद ईरान की स्थिति पर उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखी है. इसी दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह भारत छोड़ने की योजना बना रही हैं, लेकिन वह ईरान वापस नहीं जा सकतीं.

‘मैं भारत छोड़ रही हूं, लेकिन मैं ईरान नहीं जा रही हूं’

वीडियो में मंदाना ने कहा कि उनके इंटरव्यू के कुछ हिस्सों को संदर्भ से हटाकर पेश किया जा रहा है, जिससे गलतफहमियां पैदा हो रही हैं. उन्होंने बताया कि कई मीडिया चैनल उनसे बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन अक्सर उनकी बातों को अधूरा दिखाकर सनसनीखेज हेडलाइन बना दी जाती है. मंदाना ने साफ शब्दों में कहा, ‘मुझे ईरान से 10 साल पहले बैन कर दिया गया था, इसलिए मैं वहां वापस नहीं जा सकती. हां, मैं भारत छोड़ रही हूं, लेकिन मैं ईरान नहीं जा रही हूं.’ उन्होंने भारत छोड़ने के फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें यहां कोई समर्थन नहीं मिल रहा था. लेकिन जैसे ही खामेनेई की मौत और अमेरिका-इजराइल का नाम सामने आया, अचानक हर कोई इस मुद्दे पर राय देने लगा.

‘भारत अब घर जैसा नहीं लगता’

मंदाना करीमी ने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों से वह एक जगह पर फंसी हुई हैं और उनके करीबी दोस्तों को भी उनका लोकेशन नहीं पता है. एनडीटीवी से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें भारत में जान से मारने की धमकियां मिली हैं, तो उन्होंने एक शब्द में जवाब दिया, ‘हमेशा’. उन्होंने कहा कि उन्हें दोस्तों, सरकार या मीडिया से कोई समर्थन नहीं मिला, इसलिए अब यह देश घर जैसा नहीं लगता.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी