Last Updated:
बॉबी देओल और तान्या देओल ने अंधेरी वेस्ट में 5 कमर्शियल ऑफिस यूनिट्स खरीदीं. तान्या और बॉबी ने करोड़ों में प्रॉपर्टी खरीदी है. यह बिल्डिंग अभी बन रही है. इस बिल्डिंग में ऋतिक रोशन की फैमिली ने पहले ही 10 यूनिट्स खरीदी थीं.

बॉबी देओल और तान्या देओल ने फोटो के लिए पोज दिए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iambobbydeol)
मुंबई. बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल ने अंधेरी इलाके में कई ऑफिस स्पेस खरीदे हैं. दिलचस्प बात यह है कि इसी बिल्डिंग में ऋतिक रोशन की फैमिली पहले ही कई यूनिट्स खरीद चुके हैं. सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, बॉबी और तान्या की कंपनी ग्रीनस्टोन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने अंधेरी वेस्ट, मुंबई में पांच कमर्शियल ऑफिस यूनिट्स लगभग 15.05 करोड़ रुपये में खरीदी हैं. इन ऑफिसों का कुल एरियार 3,400 स्क्वेयर फीट से ज्यादा है.
ये प्रॉपर्टीज युरा बिजनेस पार्क – फेज 2, लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट की दूसरी मंजिल पर बने हैं. डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, ऑफिस सीधे डेवलपर युरा बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड से खरीदे गए हैं. यह डील 27 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से रजिस्टर हुआ था. रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस डील में 90 लाख रुपये से ज्यादा की स्टांप ड्यूटी और करीब 1.50 लाख रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई है. खरीद में पांच कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.
बॉबी देओल-ऋतिक रोशन साल की आखिरी में मिलेगी पजेशन
यह कमर्शियल बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन है और उम्मीद है कि दिसंबर 2027 में पजेशन दिया जाएगा. दिलचस्प है कि इस बिल्डिंग में पहले से ही कुछ हाई-प्रोफाइल मालिक हैं. रोशन फैमिली मे ऋतिक रोशन, उनके पिता राकेश रोशन और उनकी मां प्रमिला रोशन ने इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में कई ऑफिस स्पेस खरीदें हैं.
ऋतिक रोशन और उनकी फैमिली ने खरीदे 10 कमर्शियल यूनिट्स
प्रॉपस्टैक द्वारा प्राप्त प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, रोशन फैमिली ने नवंबर 2025 में इस बिल्डिंग में 10 कमर्शियल यूनिट्स लगभग 28 करोड़ रुपये में खरीदी थीं. सभी दस डील्स 27 नवंबर 2025 को रजिस्टर हुई थीं. खरीदारी परिवार से जुड़ी दो कंपनियों के जरिए की गई थी. पांच यूनिट्स एचआरएक्स डिजिटेक एलएलपी ने खरीदी, जिसमें ऋतिक रोशन और राकेश रोशन पार्टनर हैं. बाकी पांच यूनिट्स फिल्मकुंज (बॉम्बे) प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदी, जिसमें ऋतिक रोशन और प्रमिला रोशन डायरेक्टर हैं. कुल मिलाकर, रोशन परिवार की प्रॉपर्टीज बिल्डिंग में 6,968 स्क्वेयर फुट रेरा कार्पेट एरिया में फैली हैं. डॉक्यमेंट्स के मुताबिक, हर ऑफिस यूनिट 769 स्क्वेयर फुट से 852 स्क्वेयर फुट के बीच है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
March 07, 2026, 10:06 IST





